Air Fryer ko Andar se Kaise Saaf Karen: एयर फ्रायर उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो कम तेल में अपना पसंदीदा स्वादिष्ट खाना खाना पसंद करते हैं. लेकिन बार-बार इस्तेमाल के बाद एयर फ्रायर में तेल, चिकनाई और खाने के छोटे-छोटे कण जमा होने लगते हैं, जिससे न सिर्फ इसकी परफॉर्मेंस प्रभावित होती है बल्कि बदबू और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप भी सोचते हैं कि एयर फ्रायर की सफाई करना मुश्किल काम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों की मदद से आप एयर फ्रायर में जमी जिद्दी चिकनाई और गंदगी को मिनटों में साफ कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही एयर फ्रायर साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
बेकिंग सोडा और नींबू
एयर फ्रायर को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, आधे नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच गर्म पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. फिर इस मिश्रण को एयर फ्रायर की बास्केट में डालें और मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करेंं. इसके बाद बास्केट को बहते पानी से धो लें या स्पंज की मदद से पोंछ लें. इससे जमी हुई चिकनाई और गंदगी आसानी से निकल जाएगी और एयर फ्रायर फिर से साफ दिखाई देगा.

Photo Credit: Unsplash
साबुन और पानी का करें इस्तेमाल
एयर फ्रायर की बास्केट वो हिस्सा होता है जहां खाना पकता है. इसी कारण यहां सबसे ज्यादा तेल, चिकनाई और खाने के टुकड़े जमा होते हैं. इसे साफ करने के लिए खाना बनाने के बाद बास्केट को साबुन और गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखने के लिए रख दें. अगर बास्केट पर जिद्दी चिकनाई जम गई है, तो इसे कुछ देेर पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद साबुन की मदद से साफ करें, जिससे ग्रीस और गंदगी आसानी से निकल जाएगी.
माइक्रोफाइबर का करें इस्तेमाल
एयर फ्रायर को साफ करने के लिए आप माइक्रोफाइबर के हल्के गीले कपड़े या डिश सोप में डुबोए गए मुलायम स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे एयर फ्रायर की अंदर और बाहरी सतह पर जमी चिकनाई और गंदगी आसानी से साफ हो जाती है. सफाई के बााद एक साफ और गीले कपड़े से साबुन के बचे हुए निशान पोंछ दें. फिर आखिर में में एयर फ्रायर को खुद से सूखने दें, ताकि उसमें नमी न रह जाए और अगली बार इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार होो जाए.
यह भी पढ़ें: घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें: शावर से खारे पानी के दाग कैसे हटाएं? शावर के जिद्दी से जिद्दी दाग कैसे हटाएं, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं