भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. सुबह की शुरुआत करनी हो, दोस्तों के साथ गप्पें लड़ाना हो या थकान मिटानी हो एक कप कड़क चाय हर मौके को खास बना देती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाय बनाने का सही तरीका क्या है? अक्सर लोगों के बीच यह बहस छिड़ी रहती है कि पहले पानी उबालना सही है या दूध. तो चलिए फिर बोन देरी किए जानते हैं कड़क और स्वादिष्ट चाय बनाने के लिए पहले क्या डालना चाहिए?
पहले सिर्फ पानी क्यों उबालना चाहिए?
बहुत से लोग बर्तन चढ़ाते ही पानी और दूध एक साथ मिला देते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती है. ऐसा करने से फ्लेवर पूरी तरह बाहर आता है, जब पानी अकेला उबलता है, तब उसमें चायपत्ती डालने पर पत्ती अपना असली रंग, कसैलापन और महक पूरी तरह छोड़ पाती है. ऐसे में अगर आप शुरुआत में ही दूध डाल देंगे, तो दूध का गाढ़ापन चायपत्ती को सही से पकने नहीं देगा.
चाय में मसाले कब डालने चाहिए?
मसलें कब अदरक, इलायची या तुलसी जैसी चीजें हमेशा उबलते पानी में ही डालनी चाहिए, इससे उनका सारा रस और ताज़गी पानी में अच्छी तरह घुल जाती है.
दूध डालने का सही समय क्या है?
जब पानी में चायपत्ती और मसाले 1 से 2 मिनट अच्छे से खौल जाएं और पानी का रंग गहरा दिखने लगे, तब समझ लीजिए कि दूध डालने का टाइम आ गया है. दूध मिलाने के बाद आंच को मीडियम रखें और चाय को 2 से 3 मिनट और पकने दें. यही समय होता है जब दूध, पानी और चायपत्ती आपस में मिलकर चाय को वो खास गाढ़ापन और बढ़िया रंग देते हैं.
इसे भी पढ़ें: साबूदाना खिचड़ी बनती है चिपचिपी? जानें खिली-खिली बनाने का सबसे आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं