ट्राय करें शेफ संजीव कपूर की ‘फूटी कढ़ी’, शरीर को रखेगी ठंडा
Insta@sanjeevkapoor
बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण न तो कुछ खाने का मन कर रहा था और न ही कुछ पीने का, लेकिन अब जब मौसम ने अपना रुख बदला है, तो कुछ न कुछ नया ट्राई करने का मन कर रहा है. अगर आप भी कुछ अच्छा और रिफ्रेशिंग पीने का क्रेव कर रहे हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ शेफ संजीव कपूर द्वारा शेयर की गई एक कोंकण की ट्रेडिशनल ड्रिंक फूटी कढ़ी की रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो इस मौसम में एक नेचुरल कूलर का काम कर सकती है.
कोंकण की ट्रेडिशनल ड्रिंक फूटी कढ़ी कैसे बनती है?
सामग्री:
- कोकम पेटल्स (15 से 20)
- हरी मिर्च (2 से 3 बारीक कटी हुई)
- ताजा हरी धनिया
- चीनी (1 चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- घी (2 छोटा चम्मच)
- सरसों के बीज (1 छोटा चम्मच)
- हींग (आधी छोटी चम्मच)
बनाने की विधि क्या है?
- इस स्वादिष्ट रेसिपी को घर पर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेना है, फिर उसमें 3 कप पानी मिलाकर कोकम के पेटल्स डाल देने हैं.
- ध्यान रखें, आपको कम से कम 35 से 40 मिनट तक इन पेटल्स को पानी में उबालना है.
- जब पेटल्स अच्छी तरह से उबल जाएं, तो पानी को छान लें.
- अब इसमें हरी मिर्च, नमक, धनिया और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- अब एक पैन लें, उसमें घी डालकर हल्का गरम करें और फिर उसमें सरसों के दाने डाल दें. एक पैन में घी गर्म करें.
- अब इसमें सरसों के दाने डालें. जैसे ही दाने चटकने लगें, तो इसके बाद उसमें हींग डालकर हल्का सा भून लें.
- अब तैयार किए गए इस तड़के कोकम वाले मिक्सचर में डालें और अच्छी तरह मिला लें और बर्फ के साथ सर्व करें.
वीडियो यहां देखें...
इसे भी पढ़ें: एक प्याली चाय और घंटों चर्चा, कुछ यूं शुरू हुआ था बंगाल का 'अड्डा कल्चर'
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Konkani Recipe, Sanjeev Kapoor Recipe, Summer Special Drink