विज्ञापन

​थकान और कमजोरी होगी छूमंतर, बस गर्मियों में सुबह-सुबह खाएं गोंद कतीरा डेजर्ट, नोट करें रेसिपी

अगर आप भी सुबह उठते ही कमजोरी और थकान महसूस करते हैं, तो शेफ की बताई इस रेसिपी को एक बार जरूर करें ट्राई, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त.

​थकान और कमजोरी होगी छूमंतर, बस गर्मियों में सुबह-सुबह खाएं गोंद कतीरा डेजर्ट, नोट करें रेसिपी
गोंद कतीरा डेजर्ट कैसे बनाएं.
NDTV

​चिलचिलाती धूप, पसीना और गर्म हवाएं हमारे शरीर की पूरी एनर्जी सोख लेती हैं. ऐसे में थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होना आम बात है. कई बार तो ज्यादा गर्मी के कारण कुछ भारी खाने का मन भी नहीं करता. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो शेफ भरत (@Bharatzkitchen) आपके लिए एक ऐसी कमाल की रेसिपी लेकर आए हैं, जो न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखेगी और भरपूर एनर्जी देगी.

इस डेजर्ट को देसी और ठंडी तासीर वाली चीजों से बनाया गया है, जो मलाई कुल्फी और फालूदा जैसा स्वाद देती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

Latest and Breaking News on NDTV

गोंद कतीरा को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. (Image NDTV) 

कैसे बनाएं गोंद कतीरा डेजर्ट- (How To Make Gond Katira Recipe)

​सामग्री- 

  • ​दलिया- 1/4 कप
  • ​​गोंद कतीरा- 1 छोटा चम्मच 
  • काजी- 10
  • बादाम- 15
  • ​सब्जा के बीज- 1 छोटा चम्मच 
  • ​खसखस- 1 बड़ा चम्मच 
  • देसी घी- 3 चम्मच
  • ​मखाने- 1 कप
  • दूध फुल क्रीम- 1 लीटर
  • ​धागे वाली मिश्री-आधा कप 
  • ​इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • ​रोज वाटर- 1 छोटा चम्मच

विधि-

  1. सबसे पहले रातभर के लिए गोद कतीरा और बादाम, काजू और खसखस को भिगोकर रख दें.
  2. ​रातभर भीगे हुए बादाम के छिलके उतार लें. फिर बादाम, काजू और खसखस को एक साथ मिक्सी में पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
  3. एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर मखानों को क्रिस्पी होने तक भून लें और अलग निकाल लें. 
  4. अब उसी कड़ाही में 2 चम्मच घी डालें और दलिए को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 4 मिनट तक अच्छे से भून लें.
  5. जब दलिए का रंग बदलने लगे, तो कड़ाही में 1 लीटर दूध डाल दें. हाई फ्लेम पर दूध में उबाल आने दें. 
  6. उबाल आने के बाद इसे गाढ़ा होने तक और दलिए के पूरी तरह फूलने तक लगभग 15 मिनट तक पकने दें.
  7. ​जब दलिया अच्छे से पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें काजू-बादाम और खसखस का पेस्ट डालें. 
  8. इसे 5 मिनट और पकाएं. अब इसमें पिसी हुई धागे वाली मिश्री और भुने हुए मखाने डालकर 2-3 मिनट तक चलाएं.
  9. गैस बंद कर दें. अब इसमें इलायची पाउडर और रोज वाटर मिलाएं. इस मिश्रण को रूम टेम्परेचर पर आने दें और फिर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर एकदम ठंडा कर लें.
  10. सर्व करते समय ठंडी गाढ़ी खीर में भीगा हुआ गोंद कतीरा और सब्जा के बीज मिलाकर मिक्स करें. आपका समर स्पेशल एनर्जी डेजर्ट तैयार है.
कुकिंग टिप्स-
1. दलिए को हमेशा धीमी या मध्यम आंच पर ही भूनें. अगर दलिया कच्चा रह गया तो डिश का स्वाद खराब हो जाएगा. 
2. चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का ही इस्तेमाल करें क्योंकि मिश्री की तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में पेट के लिए बहुत फायदेमंद है.
3. रातभर भिगोने के बाद गोंद कतीरा को सर्व करने से पहले एक बार साफ पानी से जरूर धो लें ताकि उसमें मौजूद हल्की-फुल्की गंदगी निकल जाए

यहां देखें वीडियो- 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तेल का खास नाश्ता, कटोरी में बनाओ कटोरी में खाओ, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gond Katira, Gond Katira Recipe, Gond Katira Recipes For Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com