Kulfi Faluda Recipe: गर्मियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में हम कोई कुछ ठंडा खाने का मन होता है. फिर अगर कोई ऐसे में कुल्फी या फालूदा का नाम ले दे तो मुंह में पानी आना लाजमी है. लेकिन कई बार लोग बाहर की बनी इन चीजों को खाने से परहेज करते हैं. लेकिन इन चीजों को घर पर बनाने से भी डरते हैं क्योंकि कई बार ऐसा हो जाता है कि उनको वो स्वाद नहीं मिल पाता है जो बाहर मिलता है इसलिए मन न होते हुए भी बाजार से खरीदकर चीजों को खाना पड़ता है. लेकिन अब आपकी इस परेशानी का हल लेकर आ गई हैं शेफ पंकज भदौरिया. अगर आप भी फालूदा खाने के शौकीन हैं और इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो उन्होंने ये रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है. जिससे आप घर पर मार्केट जैसा फालूदा बना सकते हैं.
कुल्फी फालूदा घर पर कैसे बनाएं (How to make Kulfi Faluda at Home)
ये भी पढ़ें: गर्मियों से राहत पाने के लिए 5 मिनट में बनाकर तैयार करें ये रिफ्रेशिंग खीरा लस्सी, पीने के बाद हर कोई करेगा तारीफ
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुल्फी फालूदा बनाने के लिए सामग्री
- 2 लीटर दूध
- 2 बड़े चम्मच मक्के का आटा
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
- 1 चुटकी केसर
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप चीनी
- फालूदा के लिए:
- 1/2 कप मक्के का आटा
- 1 ½ कप पानी
- बर्फ
कुल्फी बनाने की रेसिपी
- एक बड़े चौड़े पैन में दूध को उबाल लें. जब दूध छोड़ी देर उबल जाए तो उसमें केसर डालकर मिक्स कर दें.
- अब जब दूध आधा रह जाए तो उसमें 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लॉर को दूध में घोलकर कढ़ाही वाली दूध में मिला दें. इसको लगातार मिलाते रहें.
- अब 2 ब्रेड स्लाइस का बारीक तोड़कर दूध में मिला दें. जैसे ही दूध कम और गाढ़ा हो जाए, चीनी डालें. 3-4 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स को डालकर मिक्स कर लें और आंच से उतार लें.
- दूध के ठंडा हो जाने पर दूध को कुल्फी के सांचों में भरकर फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए रख दें.
फालूदा बनाने की रेसिपी
- ½ कप कॉर्न फ्लॉर को 1 ½ कप पानी के साथ मिला लीजिये.
- एक तरफ बर्फ का पानी तैयार रखें.
- पाइपिंग बैग और बोतल तैयार करें (यदि उपयोग कर रहे हैं). बोतल के ढक्कन में 3 छेद करें.
- कॉर्न फ्लॉर को पकाने के लिए एक पैन में लेकर धीमी आंच पर हिलाते हुए पकाते रहें जब तक कि ये ट्रांसपैरेंट न हो जाए और एक साथ न आ जाए.
- फालूदा बनाने के लिए तुरंत पाइपिंग बैग में भरें और बर्फ के पानी के ऊपर पाइप से डालें.
- कुल्फी को फालूदा के साथ सर्व करें.
यहां देखें रेसिपी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं