Kheera Lassi Recipe: गर्मियों में हम लोग अक्सर ऐसी चीजों को खाना और पीना पसंद करते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करें. फिर वो चाहे नींबू का शरबत हो या फिर दही से बनी ठंडी लस्सी. इनको पीते है शरीर में एक एनर्जी आ जाती है. यह आपको हाइड्रेट रखने के लिए बॉडी को ठंडक भी देते हैं. अगर आप भी इस गर्मी बॉडी को ठंडा रखने के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक की तलाश मे हैं तो इस बात आप नॉर्मल लस्सी की जगह खीरे की लस्सी ट्राई कर सकते हैं. खीरे की लस्सी में इसमें थोड़ा अदरक, धनिया पत्ती और कुछ हल्के मसालों को भी मिक्स किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने की रेसिपी.
खीरा लस्सी रेसिपी
ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये मसाला, 50 की उम्र में भी 25 जैसा निखार, जवां बनाए रखने में कर सकता है मदद
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री
- हंग कर्ड 1 कप
- बर्फ के टुकड़े
- काला नमक स्वादानुसार
- अदरक 1 छोटा पीस
- खीरा 1
- धनिया पत्ती 1 मुट्ठी
- काली मिर्च स्वादानुसार
- खीरा लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर रख लें.
- इसके बाद एक ब्लेंडर में दही, खीरा, बर्फ, अदरक, धनिया, नमक और काली मिर्च को डालकर ग्राइंड कर लें.
- आपकी टेस्टी रिफ्रेशिंग लस्सी बनकर तैयार है.
इस लस्सी को बनाने में इस्तेमाल किए गए सभी इंग्रीडिएंट शरीर को अंदर से ठंडा रखने और गर्मी से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर आपको मीठा नही पसंद है या फिर मीठा नहीं खाना चाहते हैं तो ये ड्रिंक आपके लिए बेस्ट है.
मसाला कॉर्न टोस्ट रेसिपी | How To Make Masala Corn Toast
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं