विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

आज क्या बनाऊं: आलू खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें कश्मीरी दम आलू, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले

Dum Aloo Recipe: आलू एक ऐसी सब्जी है जिससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. अगर आप भी एक ही तरह की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें कश्मीरी दम आलू.

आज क्या बनाऊं: आलू खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें कश्मीरी दम आलू, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले
Dum Aloo Recipe: कैसे बनाएं कश्मीरी दम आलू.

Dum Aloo Recipe: दम आलू का टेस्ट नॉर्मल साधारण आलू की सब्जी से थोड़ा अलग होता है. इसमें डीप फ्राई किए आलू को आप इलायची, मसाला पेस्ट और दही में डालकर बनाया जाता है. घर आए मेहमानों को भी आप इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाकर खिला सकते हैं. दम आलू की ग्रेवी को क्रीमी फलेवर देने के लिए इसमें कुछ लोग काजू का पेस्ट भी डालते हैं जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इसे आप तंदूरी रोटी और लच्छा परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 

आपको बता दें कि दम आलू एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे चुनिंदा भारतीय मसालों के साथ बनाया जाता है जो बेबी पोटैटो का उपयोग कर सकते हैं. इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाले स्वादिष्ट मसालों के साथ बेबी पोटैटो की मूल प्रकृति को सबसे अच्छी तरह से लाया जाता है. 

ये भी पढ़ें- आलू को यूं ही नहीं कहा जाता सब्जियों का राजा, जानें रोचक इतिहास, किस्में और रेसिपीज

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं दम आलू- (How To Make Dum Aloo Recipe At Home)

सामग्री-

  • 8 बेबी आलू
  • 2 टेबलस्पून सरसों का तेल
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1/2 टीस्पून अदरक पाउडर
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 3 करी पत्ता
  • 2 दालचीनी
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 काली इलायची
  • 1 चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1 टी स्पून मेथी की पत्तियां
  • 2 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार

विधि-

  • बेबी पटैटो में छोटे-छोटे छेद कर उन्हें को उबाल लें. 
  • एक पैन में, तेल डालें और इसे गर्म होने दें.
  • उबले हुए बेबी आलू को 10-15 मिनट के लिए बाहर से कुरकुरा होने तक भूनें.
  • दूसरे पैन में, काली इलायची, दालचीनी और तेज पत्ते के साथ सरसों का तेल डालें.
  • पेस्ट में कुछ कश्मीरी मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी मिलाएं.
  • ग्रेवी में तले हुए आलू डालें, सबको अच्छी तरह मिलाएं.
  • स्वाद के लिए नमक और ग्रेवी में थोड़ा पानी डालें.
  • ग्रेवी में अदरक पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर और मेथी के पत्ते डालें.
  • इसे अच्छे से मिलाएं और ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • गरमा-गरमा परोसें.

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dum Aloo Recipe, How To Make Dum Aloo Recipe At Home, Dum Aloo Kaise Banaye, Dum Aloo Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com