विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: लंच और डिनर में लगाएं कश्मीरी तड़का, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइरल की कश्मीरी दम आलू

घर के सिंपल मसालों से बनाएं कश्मीरी दम आलू, शेफ संजीव कपूर की यह रेसिपी जीत लेगी आपका दिल.

आज क्या बनाऊं:  लंच और डिनर में लगाएं कश्मीरी तड़का, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइरल की कश्मीरी दम आलू
बिना झंझट मिनटों में तैयार होंगे कश्मीरी दम आलू. (@foodfoodindia)

रोज-रोज लंच और डिनर में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, अक्सर यह सवाल हर घर में पूछा जाता है. अगर आप भी वही पुरानी दाल-सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ खास कश्मीरी तड़का लगाना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर आपके लिए एक बेहद आसान और स्वादिष्‍ट रेसिपी लेकर आए हैं. उन्होंने रेस्टोरेंट स्टाइल कश्मीरी दम आलू बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है.

​यह रेसिपी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसे घर में मौजूद सिंपल सामान से आसानी से तैयार किया जा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

कैसे बनाएं ​कश्मीरी दम आलू- (How To Make Kashmiri Dum Aloo Recipe)

सामग्री-

  • ​छोटे आलू 
  • ​दही
  • ​कश्मीरी सूखी लाल मिर्च पेस्ट
  • ​फिल्टर्ड सरसों का तेल
  • ​सौंफ पाउडर
  • सोंठ पाउडर 
  • भुना जीरा पाउडर 
  • छोटी इलायची पाउडर
  • ​हींग
  • लौंग का पाउडर 
  • स्वाद अनुसार नमक

विधि-

  1. सबसे पहले आलू छीलकर नमक वाले पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें.
  2. सूखी कश्मीरी लाल मिर्च के बीज निकालकर उन्हें पानी में भिगोएं और पीसकर एक बढ़िया लाल पेस्ट तैयार कर लें.
  3. सरसों के तेल को तेज आंच पर धुआं उठने तक गर्म करें. 
  4. आलू को पानी से निकालकर अच्छी तरह सुखा लें ताकि तेल के छींटे बाहर न आएं. 
  5. अब मीडियम आंच पर आलू को धीरे-धीरे तलें जैसे-जैसे आलू पकेंगे, वे हल्के और सुनहरे हो जाएंगे. 
  6. एक बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंटकर स्मूथ कर लें. 
  7. अब इस दही में सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर, भुना जीरा पाउडर, इलायची पाउडर, स्वादानुसार नमक और तैयार की हुई कश्मीरी मिर्च पेस्ट मिलाएं.
  8. इसे अच्छी तरह मिक्स करें, जिससे दही में सुंदर लाल रंग आ जाएगा.
  9. कढ़ाई में सरसों का तेल हल्का गर्म करें इसमें हींग और लौंग का पाउडर डालें.
  10. इसके बाद थोड़ा सा पानी मिलाएं ताकि मसाले जले नहीं, अब फेंटा हुआ दही वाला मिक्सचर डालें और धीमी आंच पर पकने दें. 
  11. ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें फ्राई किए हुए आलू डाल दें और कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे मसाले आलू के अंदर तक समा जाएं. 
  12. ​शेफ संजीव कपूर के मुताबिक, इन कश्मीरी दम आलू का असली स्वाद गरमा-गरम स्टीम्ड राइस के साथ आता है. हालांकि, आप इसे रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ भी मजे से खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: राजस्थानी गट्टे की सब्जी कैसे बनाएं? सॉफ्ट गट्टे और परफेक्ट ग्रेवी के लिए अपनाएं ये टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmiri Dum Aloo, Kashmiri Dum Aloo Recipe In Hindi, Kashmiri Dum Aloo Restaurant Style, Kashmiri Dum Aloo Sanjeev Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com