विज्ञापन

दोस्ती रोटी कैसे बनती है? शेफ पंकज भदौरिया से सीखें एक साथ 2 रोटी बनाने का तरीका

दोस्ती रोटी नाम सुनकर शायद आप सोच रहे होंगे आखिर ये कैसी रोटी है? तो ज्यादा सोचिए नहीं, झट से मिनटों में बनने वाली इस रोटी को एक बार घर पर बनाइए. यहां जानते हैं रेसिपी-

दोस्ती रोटी कैसे बनती है? शेफ पंकज भदौरिया से सीखें एक साथ 2 रोटी बनाने का तरीका
How to Make Dosti roti : दोस्ती रोटी कैसे बनती है?

Dost Roti Kaise Banati Hai : रोटी हमारे घर में लगभग हर एक दिन बनती है. बिना रोटी खाने की प्लेट अधूरी सी लगती है, लेकिन जिन्हें रोजाना रोटी बनाना पड़ता है. वो अक्सर चाहते हैं कि कोई ऐसा ट्रिक मिल जाता, जिससे फटाफट रोटी बना लें. अगर आप भी रोज 1-1 करके रोटी बेलकर और सेंककर थक गए हैं, तो दोस्ती रोटी ट्राई करें. दोस्ती रोटी की खास बात ये है कि आप एक साथ 2 रोटी तैयार कर सकते हैं. देश की मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर दोस्ती रोटी बनाने की रेसिपी शेयर की है. यहां हम आपको दोस्ती रोटी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिससे आप बिना झंझट और परेशानी के कुछ ही मिनटों में दोस्ती रोटी तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं रेसिपी-

वीडियो में देखें रोटी बनाने की देखें रेसिपी

दोस्ती रोटी कैसे बनाएं?

जरूरी सामान

गेहूं का आटा - 2 कप 
पानी - जरूरत अनुसार
घी या तेल - 1 छोटा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए. 

अब आटे की दो बराबर आकार की छोटी लोइयां बनाएं. इन लोइयों के एक साइड तेल लगाएं और हल्का सा सूखा आटा डालने के बाद इन्हें आपस में जोड़ लें. इसके बाद इन्हें बेलन की मदद से अच्छी तरह से बेल लें. 

इसके बाद तवा गर्म करें और बेली हुई रोटी को उस पर डाल दें. आप देखेंने रोटी में बबल्स आने लगे हैं, फिर इसे पलट लें और दोनों रोटी आपको अलग-अलग दिखने लगेगी. अब दोनों को अलग-अलग करके डायरेक्ट गैस पर सेख लें. इसके साथ ही अगर आप चाहे, तो इसपर तेल लगाकर पराठा भी तैयार कर सकते हैं.

क्यों पसंद की जा रही है दोस्ती रोटी?

इस रोटी को आज के समय में लोग इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि ये झट से बन जाती है. वहीं, बच्चों को भी दोस्ती नाम काफी आकर्षक लगता है. इसके अलावा किसी दोस्त, भाई-बहन या प्रियजन के लिए प्यार जताने का यह एक प्यारा और क्रिएटिव तरीका भी माना जा रहा है.

अगर आप रोज की साधारण रोटी में थोड़ा नया ट्विस्ट जोड़ना चाहते हैं, तो शेफ पंकज भदौरिया की यह दोस्ती रोटी जरूर ट्राई करें. यह बनाने में आसान है, देखने में आकर्षक है और खाने की मेज पर मुस्कान लाने का काम करती है.

रागी की रोटी बनाने का तरीका

ये भी पढ़ें - फ्रिज में रखे हुए आटे की खाते हैं रोटी? जान लें कितनी देर बाद गूंथा आटा हो जाता है खराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cooking Tips, Roti Recipe, Pankaj Bhadauria, Pankaj Bhadaurita Youtube, Pankaj Bhadauriya Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com