विज्ञापन

अब तवे पर नहीं चिपकेगा ब्रेड डोसा, फूड इन्फ्लुएंसर रेणुका सोलंके से जानें बनाने का सही तरीका

अगर आपका ब्रेड डोसा बार-बार तवे पर चिपक जाता है या बैटर सही नहीं बनता, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए. फूड इन्फ्लुएंसर ने बताए ऐसे आसान हैक्स, जिनसे आप घर पर परफेक्ट और क्रिस्पी ब्रेड डोसा बना सकते हैं.

अब तवे पर नहीं चिपकेगा ब्रेड डोसा, फूड इन्फ्लुएंसर रेणुका सोलंके से जानें बनाने का सही तरीका
परफेक्ट ब्रेड डोसा बनाने के आसान हैक्स
NDTV

ज्यादातर लोग अब सुबह नाश्ते में पराठे नहीं, बल्कि कुछ नया ट्राई करते हैं। इनमें से एक डिश जो आजकल लोगों को खूब पसंद आ रही है, वह है ब्रेड डोसा. जहां इसे बनाना बेहद आसान है, वहीं कई लोगों की शिकायत रहती है कि ब्रेड डोसा बनाते समय बैटर सही नहीं बनता या फिर डोसा तवे पर चिपक जाता है.

इसी सवाल का जवाब देते हुए फूड इन्फ्लुएंसर रेणुका सोलंके ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसे आसान हैक्स बताए हैं, जिनकी मदद से बिना किसी दिक्कत के घर पर परफेक्ट ब्रेड डोसा बनाया जा सकता है.

ब्रेड डोसा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस (4 से 5)
  • चम्मच सूजी (3 से 4)
  • दही (आधा कप)
  • पानी (जरूरत अनुसार)
  • हरी मिर्च (1 बारीक कटी)
  • जीरा (आधा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तेल या घी (सेंकने के लिए)
  • हरा धनिया

ऐसे तैयार करें परफेक्ट बैटर

रेणुका सोलंके के अनुसार, ब्रेड डोसा का स्वाद काफी हद तक उसके बैटर पर निर्भर करता है,

  1. सबसे पहले ब्रेड के किनारे हटाकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
  2. इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें.
  3. अब इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर दोबारा ब्लेंड करें.
  4. इससे ब्रेड अच्छी तरह घुल जाएगी और बैटर में गांठें नहीं रहेंगी.
  5. तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें.
  6. अब इसमें सूजी, नमक, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. बैटर को लगभग 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए और मिश्रण सही कंसिस्टेंसी में आ जाए.
  8. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.

डोसा तवे पर चिपकने से कैसे बचाएं?

रेणुका कहती हैं कि कई बार बैटर अच्छा होने के बावजूद डोसा तवे पर चिपक जाता है, इसकी सबसे बड़ी वजह तवे का सही तापमान न होना है,

  1. डोसा डालने से पहले तवे को अच्छी तरह गर्म कर लें.
  2. जब तवा गर्म हो जाए, तो उस पर थोड़ी-सी तेल की बूंदें डालें और कपड़े या टिश्यू से हल्का फैला दें.
  3. अब बैटर को बीच में डालकर गोल आकार में फैलाएं और डोसे को मध्यम आंच पर पकने दें.
  4. जब डोसे के किनारे तवे से अलग होने लगें और रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब उसे पलट दें.
  5. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.

यहां देखिए वीडियो...

इसे भी पढ़ें: क्या पैक्ड जूस भी बन रहा है फैटी लिवर की वजह? डॉक्टर ने बताया सच!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bread Dosa Recipe, Easy Breakfast Recipe, Dosa Recipe, Kitchen Hacks, Crispy Dosa Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com