विज्ञापन

दूध उबलकर बार-बार गैस पर गिर जाता है? Chef का ये 20 सेकंड वाला ट्रिक आएगा काम

दूध से नजर हटते ही वो उबलकर नीचे गिर जाता है. अगर आपके साथ ही अक्सर ऐसा होता है तो शेफ पंकज भदौरिया के बताए ये किचन हैक्स आपके काम आ सकते हैं.

दूध उबलकर बार-बार गैस पर गिर जाता है? Chef का ये 20 सेकंड वाला ट्रिक आएगा काम
शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किए दूध को उबलने से बचाने के टिप्स. ( Image: NDTV)

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि मम्मी दूध देखने को बोल जाती है कि देखना ये उबले नहीं और वो उबलकर गिर जाता है. ये सिर्फ आपके साथ नहीं मम्मियों के साथ भी होता है. ऐसा लगता है कि दूध इसी फिराक में था कि कब इसका ध्यान हटे और मैं नीचे गिर जाऊं. 

चाहे जितनी देर तक दूध के सामने खड़े हो तब तक कुछ नहीं होता, वहीं कुछ देर को भी नजर हटाओ और दूध नीचे. अगर आपके साथ भी ऐसा हमेशा होता है तो मास्टर शेफ पंकज भदौरिया नें कुछ ऐसे टिप्स शेयर किए हैं. जिनको अपनाकर आप दूध को बर्तन से उबलकर गिरने से बचा सकते हैं. 

बिना दूध को उबाले कैसे गर्माएं

घी या तेल लगाएं

दूध को उबलने से बचाने के लिए सबसे पहली ट्रिक जो शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की है. उसमें आपको दूध वाले बर्तन में घी या तेल लगाना है. 

  • सबसे पहले भगोना लें. उसमें अंदर की तरफ ऊपर की ओर घी या तेल लगा दें. 
  • अब इस बर्तन में दूध डालकर उसे उबलने के लिए रख दें. 
  • वीडियो में देख सकते हैं कि दूध उबलकर बाहर नहीं निकल रहा है. 
लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल

दूसरा नुस्खा जो पंकज भदौरिया ने शेयर किया है वो है लकड़ी का चम्मच. इसके लिए आप बर्तन में दूध उबलने के लिए रखें और अब लकड़ी के चम्मच को भगौने के ऊपर रख दें. ऐसे में जब दूध उबलेगा तो वो बाहर नहीं गिरेगा. बल्कि वो चम्मच से टकराकर नीचे चला जाएगा. इस तरह आपका दूध उबलने से बच जाएगा. 

ये तो थे शेफ पंकज भदौरिया द्वारा बताए गए नुस्खे थे, इसके अलावा और भी कुछ टिप्स हैं जो दूध को उबलकर गिरने से बचाने में मदद करेगा. 

दूध को उबलने से बचाने का एक नुस्खा ये भी है कि आप एक बड़े से कल्छुल को दूध वाले भगौने में डालकर उसे उबलने के लिए रख दें. दूध के अंदर पड़ा हुआ चम्मच दूध को बाहर निकलने से बचाएगा. 

ये सभी हैक्स हैं, बेहतरी है कि आप दूध को गर्म करते समय पूरा ध्यान दें. 

ये भी पढ़ें: क्‍यों दूध के पैकेट पर नीला, हरा और ऑरेंज कलर होता है, क्‍या होता है अंतर

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doodh Ko Ubalne Se Kaise Bachayen, Chef Pankaj Bhadouria Hacks, Pankaj Bhadouria Cooking Tips In Hindi, Kitchen Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com