- दुनियाभर में ब्रेकफास्ट के लिए विभिन्न विकल्प मौजूद हैं.
- सैंडविच एक लोकप्रिय ब्रेकफास्ट विकल्प हैं.
- सैंडविच खाने में काफी लाइट होती है.
ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे पहला मील होता है जो दिनभर हमें एनर्जी देने का काम करता है, और यही वजह है कि हर किसी को सलाह दी जाती है कि सुबह नाश्ता जरूर करें. अक्सर सुबह के समय लोगों को जल्दबाजी होती है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने आलस के चलते अपना नाश्ता स्किप करते हैं, जोकि किसी भी लिहाज से सही नहीं हैं. वैसे तो दुनियाभर में ब्रेकफास्ट के लिए विभिन्न विकल्प मौजूद हैं जिन्हें आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. उन्हीं विकल्पों में से एक है सैंडविच जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद किया जाता है.
सैंडविच एक लोकप्रिय ब्रेकफास्ट विकल्प हैं जिसे आप कई तरह से बना सकते हैं. आलू सैंडविच, वेजिटेबल सैंडविच और एग सैंडविच ऐसे बहुत से उदाहरण हमारे सामने हैं. सैंडविच का कोई भी वर्जन क्यों न हो, वे सभी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं. सैंडविच खाने में काफी लाइट होती है और हेल्दी भी, इस वजह से भी लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं. आज हम आपके लिए बॉम्बे सैंडविच की बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं जिसे खूब चाव से खाया जाता है. बॉम्बे सैंडविच की इस बेहतरीन रेसिपी वीडियो को एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Dhokla Chaat: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट ढोकला चाट - Recipe Video Inside
वैसे तो बॉम्बे सैंडविच को लोग अपने हिसाब से भी बनाते हैं लेकिन मुंबई स्टाइल सैंडविच में उबले हुए आलू की स्लाइस के साथ प्याज, टमाटर और शिमाला मिर्च का स्वाद भी मिलता है. पुदीने की चटनी के साथ चाट मसाला और जीरा पाउडर इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. इन सब चीजों को ब्रेड में लगाने के बाद एक पैन में मक्खन डालकर सैंडविच को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेका जाता है. आपकी बॉम्बे सैंडविच तैयार है और अब आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ इस सैंडविच का मजा लें सकते हैं.
बॉम्बे सैंडविच बनाने के लिए वीडियो देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं