विज्ञापन

सादी दाल-रोटी भी लगेगी मजेदार! घर पर बनाएं आलू का चटपटा अचार, हर निवाला हो जाएगा स्वाद से भरपूर

खाने के स्वाद को बनाना है और चटपटा और टेस्टी तो इस बार बनाएं आलू का अचार. आलू का अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

सादी दाल-रोटी भी लगेगी मजेदार! घर पर बनाएं आलू का चटपटा अचार, हर निवाला हो जाएगा स्वाद से भरपूर
5 मिनट में बनाएं आलू का टेस्टी और चटपटा अचार. ( Image NDTV)

भारतीय खाने की थाली में अचार के बिना स्वाद ही नहीं आ पाता है. इस बात में कोई शक नहीं है कि अचार खाने के स्वाद को और बढ़ा देता है. आपने आज तक कितनी तरह के अचार खाए हैं?
आम का, मिर्ची का, नींबू का इस तरह के कई अचार हैं जो आपको घरों में और बाहर खाने को मिल जाएंगे. 

लेकिन क्या आपने कभी आलू का अचार खाया है. जहां आम और नींबू के अचार को बनने में महीनों लग जाते हैं. वहीं आलू का अचार मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज भी खरीदकर नहीं लानी है. बल्कि आपके किचन में रखे नॉर्मल मसालों से ही ये स्वादिष्ट अचार घर पर बनकर तैयार हो जाएगा. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि. 

सामग्री

  • 4-5 उबले हुए आलू ( छोटे टुकड़ों में)
  • 2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1/2 चम्मच दरदरा राई पाउडर 
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 नींबू का रस या अमचूर पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच कलौंजी 
  • 1/2 चम्मच से कम मेथी दाना

आलू का आचार बनाने का तरीका

  • आलू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में सरसों का तेल डालकर उसमें से धुआं निकलने तक अच्छे से गर्म कर लें. ऐसा करने से तेल का कच्चापन निकल जाता है और स्वाद बेहतर आता है. 
  • तेल को गर्म होने के बाद गैस को बंद कर दें और तेल को हल्का गुनगुना होने तक ठंडा कर दें. 
  • जब तेल सिर्फ हल्का सा गर्म रहें तब इसमें मेथी दाना, कलौंजी और हल्दी पाउडर डाल दें. इसके बाद इसमें उबले हुए आलू डालें ऊपर से राई का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें.
  • खट्टेपन के लिए इसमें नींबू का रस या आमचूर पाउडर मिलाएं. अब चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. जिससे मसालों की कोटिंग को हर एक टुकड़े में अच्छी तरह से लग जाए. 
  • आपका मजेदार आलू का अचार बनकर तैयार है. आप चाहें तो इसे तुरंत भी खा सकते हैं. या फिर आप इसको बनाकर 3-4 घंटे के लिए रखने के बाद भी खाएंगे तो मसाला आलू के अंदर अच्छे से चला जाएगा. 
  • आप इस अचार को एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में 3-4 दिनों के लिए भी रख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: जल्दी में बनाना है कुछ टेस्टी? ट्राई करें शेफ कुणाल कपूर की आसान प्याज की सब्जी रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloo Recipes, Achar Banane Ka Tarika, Achar Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com