हमारे घरों में रोटी एक मुख्य आहार के रूप में खाई जाती है. हम में से हर किसी को सॉफ्ट और गर्म-गर्म रोटियां पसंद होती है. लेकिन कुछ लोगों के घरों में रोटियां तवे से उतरते ही टाइट हो जाती हैं. इसके पीछे कई लोग आटे को जिम्मेदार ठहरा देते हैं. लेकिन हर मामले में ऐसा नहीं होता है. उतरते ही नरम लगने वाली रोटियां कुछ ही देर में सख्त और सूखी होने के पीछे बनाने का तरीका भी डिपेंड करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोटियां नरम और स्वादिष्ट लंबे समय तक रहे, तो इसके लिए आप कुछ जरूरी उपायों को आजमा सकते हैं. यहां जानते हैं ऐसे ट्रिक्स, जिससे घंटों तक रोटियां मुलायम हो सकती हैं.
आटा गूंधते समय मिलाएं ये चीजें
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की रोटियां नरम रहे, तो आटा गूंथते समय कुछ चीजों को मिक्स कर सकते हैं. कोशिश करें कि जब भी आटा गूंथे, तो उस समय आटे में 1 से 2 चम्मच दूध, दही या थोड़ा सा तेल मिला दें. इससे आटे में नमी बनी रहती है और रोटियां देर तक सॉफ्ट रहती हैं. इसके साथ ही जब आटा गूंध लें, तो इसे तुरंत बेलने के बजाय कुछ देर के लिए सेट होने के लिए रख लें. इससे सॉफ्ट रोटियां बनेंगी.
रोटी सेकते समय आंच का रखें ध्यान
जब आप रोटी बनाते हैं, तो इस समय सही टेप्रेचर होना बहुत ही जरूरी होता है. अगर आप रोटियों को बहुत ही धीमी आंच पर पकाते हैं, तो इससे रोटियों की नमी खत्म हो जाती है. वहीं, तेज आंच पर रोटियां जल हैं और अंदर से कच्ची रह सकती है. इसलिए रोटियों को हमेशा मीडियम फ्लेम पर पकाना सही माना जाता है. इससे रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं.
सही तरीके से रोटियों को करें स्टोर
रोटी सख्त होने का कारण सही तरीके से रोटियों को स्टोर न करना हो सकता है. अगर आप रोटियां बनाने के बाद इसे कुछ देर तक खुले में छोड़ देते हैं, तो इससे उसकी नमी जल्दी उड़ जाती है. रोटियों को नरम बनाए रखने के लिए उन्हें तुरंत किसी कैसरोल, हॉट पॉट या साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखें.
आप चाहें तो रोटियों पर हल्का सा घी भी लगा सकते हैं. इससे न सिर्फ रोटियों का स्वाद बढ़ेगा बल्कि वे लंबे समय तक मुलायम भी बनी रहेंगी. ध्यान रखें कि गरम रोटियों को पूरी तरह बंद डिब्बे में रखने से पहले 1-2 मिनट का समय दें, ताकि अतिरिक्त भाप बाहर निकल जाए.
ये भी पढ़ें - गेहूं के आटे से भी सॉफ्ट बनेगी चावल की रोटियां, इस 1 ट्रिक से बनाएं फूली-फूली नरम रोटियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं