विज्ञापन

कोरा हल्दी DIY मास्क क्या है? जानिए इसके फायदे, बनाने की रेसिपी और इस्तेमाल का तरीका

इन दिनों सोशल मीडिया पर भुनी हुई हल्दी, शहद और गुलाब जल से बनाया जाने वाला एक DIY फेस मास्क काफी वायरल हो रहा है. इसे चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाकर फिर पानी से धोने की सलाह दी जाती है. जानिए क्या सही में यह देसी फेस मास्क चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अच्चा है.

कोरा हल्दी DIY मास्क क्या है? जानिए इसके फायदे, बनाने की रेसिपी और इस्तेमाल का तरीका
हल्दी DIY मास्क
file photo

इन दिनों स्किन केयर की दुनिया में एक नया DIY ट्रेंड काफी चर्चा में है. कोरा हल्दी DIY मास्क सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मास्क को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह त्वचा को ताजगी और नेचुरल ग्लो देने में बहुत अच्छा है. इस फेस मास्क में आमतौर पर हल्दी, शहद और गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है यानी रसोई में मौजूद हल्दी को एक ट्रेंडी ब्यूटी मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं इस मास्क के फायदे, इसे कैसे बनाएं और लगाने का सही तरीका क्या है?

कोरा हल्दी DIY मास्क है क्या?

इन दिनों सोशल मीडिया पर भुनी हुई हल्दी, शहद और गुलाब जल से बनाया जाने वाला एक DIY फेस मास्क काफी वायरल हो रहा है. इसे चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाकर फिर पानी से धोने की सलाह दी जाती है. यह मास्क लोगों को इसलिए पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें सस्ती, आसानी से उपलब्ध हैं और भारतीय पारंपरिक ब्यूटी नुस्खों से जुड़ी हुई हैं. यह त्वचा को ताजगी और निखार देने में मदद कर सकता है. हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी DIY उपाय का असर सभी पर एक जैसा नहीं होता.

वायरल DIY फेस मास्क कैसे बनाएं?

इस फेस मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच शहद और 1-2 चम्मच गुलाब जल की आवश्यकता है. हल्दी को सूखा भून लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. इसमें शहद मिलाएं, फिर धीरे-धीरे गुलाब जल डालकर पेस्ट जैसा बना लें. इसके बाद, साफ चेहरे पर इसकी एक पतली परत लगाएं, लेकिन आंखों और होंठों पर न लगाएं. इसे थोड़ी देर के लिए लगा रहने दें. यह रात भर लगाकर रखने वाला उपाय नहीं है. फिर पानी से धो लें.

DIY फेस मास्क के फायदे

  • त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में मदद कर सकता है.
  • शहद त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में सहायक होता है.
  • गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी का एहसास दे सकता है.
  • हल्दी में मौजूद गुण त्वचा को साफ और फ्रेश दिखाने में मदद कर सकते हैं.

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, यह मास्क कुछ समय के लिए त्वचा को चिकना, मुलायम और बेहतर हाइड्रेटेड दिखा सकता है. फेशियल मास्क त्वचा की समस्याओं के कई पहलुओं में फ़र्क ला सकते हैं, बशर्ते सामग्री किसी खास तरह की त्वचा के लिए सही हो. हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. त्वचा की उम्र बढ़ने और सूजन के संबंध में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पर काम करते हैं. करक्यूमिन में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी एक और वजह है जिससे स्किन केयर रिसर्च में इस पर इंटरेस्ट लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:- चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानिए एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है

यह भी पढ़ें:- अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diy Mask, Turmeric Face Mask, Beauty Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com