Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल का सेवन खाना बनाने के लिए किया जाता है. यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. बता दें कि यह आपकी ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदा पहुंचाता है. तो क्या आप इस बात को मानेंगे? जी हां ccआइए जानते हैं इस तेल के फायदे और इसके इस्तेमाल करने का तरीका.
सरसों के तेल के पोषक तत्व
सरसों के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट,ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, विटामिन ई और कैल्शियम पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें सैट्युरेटिड फैट भी काफी कम मात्रा में पाया जाता है. इसलिए इसको खाना बनाने के लिए इसे बेहतरीन तेलों में से एक माना जाता है. इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं जो स्कि केयर के लिए भी अच्छा माना जाता है. यह बालों का झड़ना रोकने और बालों को नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों को बढ़ाने में सरसों का तेल कैसे फायदा पहुंचाता है
रोज सुबह खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, सालों से जमा चर्बी भी जाएगी पिघल, डाइजेशन भी रहेगा दुरूस्त
एंटी-ऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन
सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, ई और डी पाए जाते हैं. ये बालों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा सरसों के तेल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और बीटा-कार्टोन और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों को पोषण देने और बढ़ावा देने में मदद करते हैं.
बालों का झड़ना
सरसों का तेल प्रोटीन से भरपूर होता है. इसलिए इसका मसाज बालों और स्कैल्प पर करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है.
नेचुरल कंडिशनर
सरसों के तेल में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं जो नेचुरल कंडिशनर के तौर पर भी बेहद लाभदायी होते हैं. ये बालों को पोषण देने और बेजान बालों में जान डालने का काम कर सकते हैं.
बालों में कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल
सरसों के तेल का सही तरीके और सही मात्रा से उपयोग करने से ही सरसों के तेल के सारे फायदे मिलते हैं. बता दें कि अगर आपका स्कैल्प ड्राई है तो तेल को जड़ों तक पहुंचाने के लिए इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और कम से कम 2 घंटे तक इसे बालों पर लगाकर रखें. इसके साथ ही बेहतर रिजल्ट के लिए बालों में तेल हफ्ते में 3 बार डरूर लगाएं. इसे अपने सिर पर लगाएं और 2 घंटे बाद धो लें. अगर रात भर रखना चाहते है तो वो भी कर सकते है.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं