विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2023

Foods For Hair Growth: बालों को लंबा, घना और शाइनी बनाने के लिए इन प्रोटीन रिच फूड्स का करें सेवन

Hair growth food items: लंबे, घने और शाइनी बाल न केवल सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. बल्कि, आपकी सेहत का राज भी खोलते हैं. प्रोटीन शरीर के मसल्स ग्रोथ के साथ-साथ बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है.

Foods For Hair Growth: बालों को लंबा, घना और शाइनी बनाने के लिए इन प्रोटीन रिच फूड्स का करें सेवन
’How to grow hair faster: रोजाना एक अंडे को डाइट में शामिल कर शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
  • बालों का गिरना बालों को कमजोर और पतला बना सकता है.
  • ठंड के मौसम में हमारे बाल रूखे, बेजान और झड़ने लगते हैं.
  • दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती है.

Protein Rish Foods For Hair Growth: लंबे, घने और शाइनी बाल न केवल सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. बल्कि, आपकी सेहत का राज भी खोलते हैं. प्रोटीन शरीर के मसल्स ग्रोथ के साथ-साथ बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है. ठंड के मौसम में हमारे बाल रूखे, बेजान और झड़ने लगते हैं. बालों का गिरना बालों को कमजोर और पतला बना सकता है. ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं. कई लोग मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के शैम्पू और ऑयल का सहारा लेते हैं. लेकिन इन सबके बाद भी वो परिणाम नहीं निकलता जो उन्हें चाहिए होता है. असल में बालों (Thick And Shiny Hair) को अंदर से पोषण पहुंचाने में हमारी डाइट अहम मानी जाती है. अगर आप भी अपने बालों को भीतर से हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन प्रोटीन रिच फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

बालों की ग्रोथ के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स- Include These Foods In Your Diet For Hair Growth:

1. अंडा-

अंडे को प्रोटीन, जिंक आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. रोजाना एक अंडे को डाइट में शामिल कर शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. अंडे के सेवन से बालों को शाइनी और लंबा बनाया जा सकता है. आप अंडे के पैक का इस्तेमाल भी बालों पर कर सकते हैं. 

Diet For Healthier Skin: स्वस्थ त्वचा के लिए अपने आहार में शामिल करें पोषण से भरपूर ये 5 फूड्स

dt1b5r2o

2. नट्स-

नट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद माने जाते हैं, ये कहने और बताते कि जरूरत नहीं. बादाम, अखरोट जैसे नट्स को डाइट में शामिल कर हेल्दी सेल्स को बढ़ाने, बालों को घना बनाने और दिमाग को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है.

3. शकरकंद-

शकरकंद को कैलोरी और फैट में कम, प्रोटीन से भरपूर माना जाता है. अगर आप फ्राइज खाना पसंद करते हैं, तो रेगुलर आलू की जगह शकरकंद के फ्राइज को खा सकते हैं. इसके अलावा आप शकरकंद को उबाल कर खा सकते हैं. इसे बालों के लिए ही नहीं डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. 

डायबिटीज मरीज बिना टेंशन खा सकते हैं ये 4 शुगर फ्री Dessert, यहां देखें आसान रेसिपी

4. दालें-

अरहर दाल, चना दाल, मसूर अनगिनत वैराइटी आपको दालों में मिल जाएंगी. अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन के लिए हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो आप किसी भी दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं. दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती है. रोजाना दाल के सेवन से पूरे शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. दाल बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foods For Hair Growth, Foods For Hair Growth Faster, Foods For Hair Growth And Thickness, Protein Rich Foods For Hair Growth, Protien Rich Foods, Protien Rich Foods In Hindi, Protien Rich Foods List, Protien Rich Foods For Hair, Protien Rich Foods For Healthy Hair, How To Get Thick Hair, How To Get Shiny Hair, Best Protein Rish Foods For Hair Growth In Hindi, प्रोटीन रिच फूड्स, बालों को लंबा, घना और शाइनी, Long Hair, Shiny Hair, Strong Hair, How To Get Long Hair, How To Get Strong Hair, Strong Hair Remedies, Shiny Hair Remedies, Home Remedies For Long Hair, Hair Growth, Hair Growth Remedies, लंबे, घने और शाइनी बाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com