- उज्ज्वला योजना और सामान्य एलपीजी उपभोक्ता अपने गैस सब्सिडी का स्टेटस MyLPG.in पोर्टल से ऑनलाइन जांच सकते हैं.
- सब्सिडी न मिलने के प्रमुख कारणों में बैंक खाते का डीबीटी एक्टिव न होना और आधार लिंकिंग में समस्या शामिल हैं.
- गैस एजेंसी द्वारा अधूरी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने पर भी सब्सिडी भुगतान रुक जाता है.
LPG Gas Subsidy Status Check Online: बढ़ती महंगाई के बीच उज्ज्वला योजना या सामान्य एलपीजी उपभोक्ता अगर अपने गैस सिलेंडर की सब्सिडी खाते में न आने से परेशान हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है. दरअसल, आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सब्सिडी का स्टेटस जांच सकते हैं. बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव न होना, आधार लिंकिंग में गड़बड़ी, ई-केवाईसी का अधूरा होना या बैंक डिटेल्स का मिलान न होना सब्सिडी रुकने के मुख्य वजह हो सकते हैं.
ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए माईएलपीजीडॉटइन पोर्टल के जरिए बिना कहीं भागदौड़ किए यह पता लगा सकते हैं कि आपकी सब्सिडी जारी हुई है या किसी कारण से प्रक्रिया में अटकी हुई है.
ऐसे ऑनलाइन चेक करें सब्सिडी स्टेटस
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल माईएलपीजीडॉटइन पर जाएं.
- होम पेज पर अपनी गैस कंपनी जैसे इंडेन, भारत गैस, या एचपी गैस के सिलेंडर आइकन को चुनें.
- अगले पेज पर मेन्यू में जाएं और फिर गिव युवर फीडबैक ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करें.
- कैटेगरी लिस्ट में से एलपीजी का चयन करें और फिर सब्सिडी संबंधि पहल विकल्प पर जाएं.
- इसके बाद सब्सिडी नोट रिसीव्ड के सही विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें और सबमिट करें.
- अब आपकी स्क्रीन पर आपकी हालिया गैस बुकिंग और सब्सिडी पेमेंट का पूरा विवरण आ जाएगा.
इन चार वजहों से खाते में नहीं आते हैं सब्सिडी
अगर स्टेटस जांचने पर पैसे जारी न होने की बात सामने आती है, तो इसके पीछे कई तकनीकी या प्रशासनिक कारण हो सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है.
- गैस एजेंसी द्वारा अनिवार्य की गई ई-केवाईसी प्रक्रिया अगर पूरी नहीं हुई है, तो सब्सिडी रोक दी जाती है.
- सब्सिडी राशि सीधे बैंक खाते में पाने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर चालू होना चाहिए.
- गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम और बैंक खाते के विवरण में किसी प्रकार का अंतर होने पर भुगतान अटक जाता है.
- सब्सिडी के लिए निर्दिष्ट बैंक खाते में लेनदेन बंद होने या खाता फ्रीज होने की स्थिति में भी राशि क्रेडिट नहीं हो पाती.
समाधान न होने पर यहां दर्ज कराएं शिकायत
अगर आपके सभी कागजात, ई-केवाईसी और बैंक लिंकिंग सही होने के बावजूद सब्सिडी खाते में नहीं आ रही है, तो आप अपनी संबंधित गैस कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बड़ा तोहफा, अब 45 लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे
- इंडेन हेल्पलाइन: 18002333555
- भारत गैस कस्टमर केयर: 1800224344
- एचपी गैस टोल फ्री नंबर: 18002333555
यह भी पढ़ें- राशन लेते वक्त कम मिले अनाज या हो कोई परेशानी, तो न रहें चुप; तुरंत दर्ज ऐसे कराएं शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं