Delhi Protest Today LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. 11 अक्टूबर को स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. आज यानी 12 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्ष सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करने की तैयारी में है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का ऐलान किया है. उन्होंने विपक्षी पार्टियों, सिविल सोसाइटी ग्रुप्स और नागरिकों से अपील की है कि वे 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करें.
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "इस मार्च में अलग-अलग सियासी पार्टियों, लिंग, जाति, समुदाय और राज्यों के लोग एक साथ आएंगे." उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोग भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें कथित 'वोट चोरी' को रोकने, वोटर लिस्ट के एसआईआर प्रोसेस को रोकने और कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने विपक्षी दलों से मुलाकात करने से मना कर दिया है.
वहीं, आज दिल्ली मेट्रो की कुछ लाइनें प्रभावित रहेंगी. DMRC के मुताबिक, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन बंद रहेंगे. इनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड स्टेशन शामिल हैं. हालांकि, इंटरचेंज की सुविधा सभी स्टेशनों पर सामान्य रहेगी.
LIVE UPDATES
Delhi Protest Updates: राहुल गांधी की अगुवाई में सब दिल्ली पहुंच रहे: इमरान प्रतापगढ़ी
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने देर रात सोशल मीडिया पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर का विजुअल शेयर करते हुए लिखा, "रात 11.30 बजे AICC 24 अकबर रोड का नजारा, यहां मौजूद हूं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. राहुल गांधी की अगुवाई में सब दिल्ली पंहुच रहे हैं."
रात 11.30 बजे AICC 24 अकबर रोड का नज़ारा, मैं यहॉं मौजूद हूँ और कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त उत्साह है। राहुल गॉंधी जी की अगुवाई में कल सब दिल्ली पँहुच रहे हैं। @RahulGandhi @kcvenugopalmp https://t.co/QZn5Qtwkru
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) October 11, 2026
Mumbai Protest Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आदित्य ठाकरे का प्रोटेस्ट
मुंबई के शिवाजी पार्क में आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरो दोनों कार के ऊपर चढ़ गए और लोगों को संबोधि करने लगे. आदित्य ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'गद्दार ज्ञानेश' के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. कल के प्रदर्शन का समय और स्थान X पर साझा किया जाएगा. हिरासत में लिए गए सभी युवाओं को रिहा कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा हो चुकी है.

LIVE: दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया कि सोमवार को सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और पटेल चौक समेत 6 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे. हालांकि प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी. ये पाबंदियां राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगाई गई हैं. इसके साथ ही, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी कई जगहों पर ट्रैफिक में रुकावट और डायवर्जन की संभावना को लेकर एडवाइजरी जारी की है.