विज्ञापन

राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक, जनपथ... दिल्ली मेट्रो के ये 6 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

विपक्षी दलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट मार्च के आह्वान और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लुटियंस और सेंट्रल दिल्ली के 6 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों-पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंबा रोड पर सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एंट्री और एग्जिट बंद करने का फैसला किया है.

राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक, जनपथ... दिल्ली मेट्रो के ये 6 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते दिल्ली में 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद होने पर वापस जाते लोग.
IANS
  • दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध मार्च के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम .
  • दिल्ली मेट्रो ने केंद्रीय दिल्ली के 6 व्यस्त स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.
  • इन मेट्रो स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड शामिल हैं.

Delhi Metro Restrictions 2026:  राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों की ओर से वोट चोरी और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जा रहे विरोध मार्च को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर DMRC ने सेंट्रल दिल्ली के सबसे व्यस्त 6 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और एग्जिट गैटों को अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की है. ऐसे में अगर आप आज यानी 12 अक्टूबर को मेट्रो से यात्रा करने वाले हैं, तो सफर पर निकलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी मंजिल इन प्रभावित स्टेशनों में शामिल तो नहीं है. हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी संबंधित स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी. जानिए मेट्रो परिचालन, सुरक्षा अलर्ट और सियासी वजहों की पूरी डिटेल.

ये 6 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद 

DMRC की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 06:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक 6 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट पूरी तरह बंद रहेंगे, जिन स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट आज बंद रहेंगे, उनमें नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. 

  • पटेल चौक (Patel Chowk)
  • जनपथ (Janpath)
  • राजीव चौक (Rajiv Chowk)
  • मंडी हाउस (Mandi House)
  • केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
  • बाराखंबा रोड (Barakhamba Road)

इंटरचेंज सुविधा चालू

मेट्रो यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि भले ही इन स्टेशनों के बाहर निकलने या प्रवेश करने के गेट बंद रहेंगे, लेकिन इंटरचेंज सुविधा सुचारू रूप से जारी रहेगी. यानी राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे बड़े जंक्शनों पर यात्री अपनी ट्रेनें बदल सकेंगे और दूसरी लाइनों जैसे येलो से ब्लू या वायलेट लाइन पर सफर जारी रख सकेंगे. डीएमआरसी की ओर से बताया गया है कि सुरक्षा समीक्षा के आधार पर शाम 4 बजे के बाद स्थिति सामान्य की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक एडवाइजरी: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते आज फिर रूट डायवर्ट, जानें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले

विपक्षी मार्च और सुप्रीम कोर्ट का रुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और इंडिया (INDIA) गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया था. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं से मिलने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस मुद्दे से जुड़ी याचिकाएं पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं.

यह भी पढ़ें-  सालभर का FASTag लोकल पास 3000 रुपये में? टोल प्लाजा के 20 KM दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, DMRC, Rajiv Chowk, Mandi House, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com