विज्ञापन

फ्लाइट के लिए लाइन में लगे थे हज यात्री, तभी रियाद एयरपोर्ट पर मची तबाही! मिसाइल अटैक का खौफनाक VIDEO

सऊदी की राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने फिर से लगातार दूसरे दिन हमला किया. शनिवार के हमले में 12 लोगों की मौत हुई तो रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई. जानिए इस समय सऊदी अरब में कहां क्या हो रहा है.

रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले का खौफनाक मंजर (फोटो- स्क्रीनशॉट, AFP)
  • रविवार को भी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया, जिसमें एक पाकिस्तानी की मौत हुई
  • हूती समूह ने पिछले 24 घंटों में कई हमलों की जिम्मेदारी ली, जिससे यमन युद्ध में तनाव बढ़ने का संकेत मिला
  • इस हमले के बाद एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया, जिससे उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं

ऐसा लग रहा है कि मिडिल ईस्ट में जंग का केंद्र अब ईरान से शिफ्ट होकर सऊदी अरब पर आ गया है. रविवार को एक बार फिर सऊदी की राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया. इससे एक दिन पहले यमन के इसी विद्रोही ग्रुप के हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए थे और अधिकारियों को वहां कामकाज रोकना पड़ा था. इस नए हमले में एक पाकिस्तानी व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए.

शनिवार के हमले का वीडियो सामने आया

शनिवार को हुआ हमला एक दशक से ज्यादा समय में सऊदी अरब की जमीन पर हुआ सबसे घातक हमला था. यह यमन युद्ध में तनाव बढ़ने का संकेत था, जहां सऊदी की सरकार लंबे समय से हूती के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का सैन्य रूप से समर्थन कर रही है. ईरान समर्थित हूती ग्रुप ने रविवार को पिछले 24 घंटों में कई हमलों की जिम्मेदारी ली, जिसमें एयरपोर्ट पर हुआ हमला भी शामिल है. 

सामने आए फुटेज में उमराह यात्री अपनी फ्लाइट्स में सवार होने की तैयारी करते हुए दिख रहे हैं, ठीक उसी समय रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती हमला हुआ. ब्लास्ट होते ही भगदड़ जैसी स्थिति हो गई और लोग जान बचाने के लिए इधर ऊधर भागने लगे.

हूती ने सऊदी अरब के ट्रांजिट हब को निशाना बनाना जारी रखने की धमकी दी है और उन्हें अपनी सेनाओं के लिए ऑपरेशन का इलाका बताया. कुछ घंटों बाद, इस ग्रुप से लड़ रहे सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) फिरस से गिरा, जिससे आग लग गई. उन्होंने यह भी कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने पास ही एक मिसाइल को रोका.

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि एयरपोर्ट पर हुए इस नए हमले में एक व्यक्ति (पाकिस्तान का रहने वाला) की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. प्राधिकरण ने X पर कहा कि घायलों को तुरंत जरूरी इलाज के लिए कई अस्पतालों में ले जाया गया. हमले से संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है, जिसका आकलन अभी किया जा रहा है.

24 घंटे और एयरपोर्ट बंद

वहीं ट्रैकिंग साइट Flightradar24 ने 'X' पर बताया कि अधिकारियों ने एयरपोर्ट को बंद रखने की अवधि 24 घंटे और बढ़ा दी है, जो सोमवार को 2100 GMT तक बंद रहेगा. न्यूज एजेंसी AFP के पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को सऊदी राजधानी में कई धमाकों की आवाज सुनी गई.

वहीं शहर के उत्तर में अल-आरिद इलाके के एक निवासी ने कहा, "आवाज के बाद पक्षी घबरा गए. पूरा घर हिल गया."

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने पूर्व में दम्मम एयरपोर्ट पर भी एक और हमले की जानकारी दी, जिसे हूतियों ने भी निशाना बनाने का दावा किया था. यह हमला सऊदी गठबंधन द्वारा पास में एक प्रोजेक्टाइल गिरने की जानकारी देने के एक दिन बाद हुआ. इसके कुछ ही समय बाद, गठबंधन ने पूर्व में ही एक ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत, ट्रंप ने दिए कार्रवाई के संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saudi Arabia, Saudi Arabia Airport Attack, Houthi Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com