- पपीता एक लाजवाब फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है.
- पपीता मीठा, गहरे नारंगी रंग का फल है जो खाने में काफी नरम होता है.
- पपीता फोलेट और फाइबर सहित विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है.
पपीता एक लाजवाब फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. पपीता मीठा, गहरे नारंगी रंग का फल है जो खाने में काफी नरम होता है. यह आसानी से मिलने वाला फल है और इसका उपयोग कच्चा या पके दोनों रूपों में किया जाता है. पपीते का इस्तेमाल स्मूदी, सलाद के अलावा कई व्यंजन बनाने के लिए भी किया जाता है. स्वादिष्ट होने के अलावा, पपीता विटामिन ए और सी, फोलेट और फाइबर सहित विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं और यह आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाने में भी मदद करता हैं. यह आपके पाचनतंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं.

यह तो हुई पपीते से होने वाले फायदों कि बात मगर एक फल का पूरा फायदा लेने के लिए सबसे जरूरी है कि हम एक अच्छे पपीते का चुनें. हरे से पीले रंग में बदलकर, जो पकना शुरू हो रहा है उसे चुनें. यह किनारों और सिरों पर थोड़ा नरम होना चाहिए, लेकिन स्पंजी नहीं होना चाहिए. खासतौर से फल को खरीदते वक्त उसके सिरों पर स्पंजी या दाग हो तो उसे लेने से बचें. इन चीजों के अलावा हम में से काफी लोग फलों को सही ढंग से काटने पर गौर नहीं करते हैं जिसकी वजह से फल का काफी हिस्सा हम बर्बाद कर देते हैं. ऐसी ही गलती अक्सर पपीते तो काटते और छीलते वक्त करते हैं. इस आर्टिकल में हम आपके साथ ऐसे कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पपीते को आसानी से छीलकर काट सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी ज्वार डोसा -Recipe Inside
How To Cut Papaya: यहां जानें पपीते को काटने का सही तरीका:
1. पपीते को धोने और थपथपाकर सुखाने के बाद, आप इसे काटने के लिए तैयार हैं.
2. चॉपिंग बोर्ड पर पपीता रखें, एक तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करते हुए सबसे पहले दोनों तरफ से इसके सिरें काटें.
3. इसे लंबाई में रखकर आधा करें.
4.दोनों आधे हिस्से से बीज और गूदे को खुरचने के लिए एक चम्मच या फोर्क का उपयोग करें. सावधान रहें कि चम्मच को फल में बहुत गहराई तक न डालें इससे ज्यादा गूदा निकल सकता हैं.
5. छिलके को हटाने के लिए वेजिटेबल पीलर का इस्तेमाल करें.
6. दोनों हिस्सों को आधी इंच मोटाई रखते हुए लंबी स्ट्रिप्स में काटें.
7. अब इस स्ट्रिप्स को बाइट साइज क्यूब्ज में काट लें और इनका मजा लें.
Kitchen Tips: बर्तनों की चिकनाई साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
पपीते और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इस पर काला नमक, चाट मसाला और नींबू का रस छिड़ककर भी इसे खा सकते हैं. तो अगली बार पतीते को छीलते और काटते वक्त इस स्टेप्स को फॉलो करें और इस स्वादिष्ट फल का मजा लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं