विज्ञापन

आलू के चिप्स का डिब्बा हो गया है खाली, तो बेकार समझ कर न फेंके, इन 4 तरीकों से दोबारा करें इस्तेमाल

Reuse Potato Chips Cans: अगर आप भी बिना पैसे खर्च किए घर पर बेकार पड़े समान से कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो आलू के चिप्स का डिब्बा आपके बड़े काम आ सकता है. इस आर्टिकल में जानें खाली डिब्बे को दोबारा कैसे इस्तेमाल करें.

आलू के चिप्स का डिब्बा हो गया है खाली, तो बेकार समझ कर न फेंके, इन 4 तरीकों से दोबारा करें इस्तेमाल
Reuse Potato Chips Cans: खाली चिप्स के डिब्बे का कैसे इस्तेमाल करें.

चिप्स का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. छोटे से लेकर बड़े तक चिप्स खाना पसंद करते हैं. आज के समय में चिप्स के पैकेट नहीं बल्कि, कंटेनर काफी लुभावने लगते हैं. अगर आपको भी आलू के चिप्स खाना बहुत पसंद है. खास तौरपर वो लंबे वाले डिब्बे (Cylindrical Cans) वाले चिप्स. अगर उस डिब्बे को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. क्योंकि हम आपको इन डिब्बों के कुछ ऐसे इस्तेमाल बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपके घर की सुंदरता को बढ़ाएंगे बल्कि, पैसे भी बचाएंगे. 

​आज के इस महंगाई के दौर में अगर आप अपने घर पर पड़े बेकार समान को इस्तेमाल कर सजावट का अन्य काम के लिए कर रहे हैं, तो ये  समझदारी वाली बात है. तो चलिए जानते हैं कबाड़ से जुगाड़.  

Latest and Breaking News on NDTV

चिप्स के प्लास्टिक या कार्डबोर्ड के डिब्बे को कैसे इस्तेमाल करें- 

​1. प्लास्टिक की थैलियों के लिए- 

​अक्सर घरों में मम्मी-दादी मार्केट से समान में आई प्लास्टिक की थैलियों को समेट कर रख लेती हैं. लेकिन कई बार ये बिखर जाती हैं. ऐसे में घर बिखरा हुआ लगता है. अगर आप भी इससे बचना चाहते हैं, तो इस हैक को अपना सकते हैं.

​कैसे बनाएं- चिप्स के खाली डिब्बे को अच्छे से साफ कर लें. अब घर में पड़ी फालतू प्लास्टिक की थैलियों को एक के बाद एक रोल करें. इन थैलियों को डिब्बे के अंदर भर दें. डिब्बे के ढक्कन को बीच से काट लें और जब भी आपको जरूरत हो, ऊपर से एक थैली खींचें, दूसरी अपने आप बाहर आ जाएगी.

​2. स्टोरेज कंटेनर-

​बाजार में एयरटाइट कंटेनर काफी महंगे मिलते हैं. अगर आप भी अपने पैसे बचाना चाहती हैं, तो चिप्स के ये डिब्बे का इस्तेमाल कर सकती हैं. 

​कैसे इस्तेमाल करें- डिब्बे को धोकर अच्छी तरह सुखा लें ताकि चिप्स की महक निकल जाए. अब इसमें आप सूखे मेवे, बिस्कुट रख सकते हैं. 

​3. पेन और पेंसिल स्टैंड-

​अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आप समझ सकते हैं कि उनके डेस्क पर हमेशा पेन, पेंसिल और रंग बिखरे रहते हैं. ऐसे में आप इन डिब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं- डिब्बे के बाहर पुराने रंगीन कागज, चमकने वाले स्टिकर लगा दें और पेन-पेंसिल को इसमें रख लें.  

Latest and Breaking News on NDTV

​4. गुल्लक-

​आप बच्चों के लिए मार्केट से गुल्लक खरीद कर लाने की जगह इन डिब्बों के इस्तेमाल से सुंदर गुल्लक बना सकते हैं. 

​कैसे बनाएं- डिब्बे के प्लास्टिक वाले ढक्कन के बीच में चाकू या कैंची की मदद से एक पतला और लंबा छेद कर दें. इतना बड़ा कि उसमें सिक्का या नोट चला जाए. डिब्बे को बाहर से पेंट करें या बच्चों की पसंद के कार्टून लगा दें. गुल्लक बनकर तैयार है.

ये भी पढ़ें-  रात में सोने से पहले क्यों करना चाहिए इस ड्राई फ्रूट्स का सेवन? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई...

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
4 DIY Creative Ways To Reuse Potato Chips Cans, Budget Friendly Home Hacks, Recycling Chips Containers, Reuse Potato Chips Cans, DIY Home Decor, Best Out Of Waste Ideas, Plastic Bag Holder DIY, Kitchen Storage Hacks, Handmade Pen Stand, How To Make Piggy Bank At Home, Jute Rope Crafts, Home Organization Tips, Creative DIY Projects, Easy Crafts For Kids, Kitchen Organization Ideas, Sustainable Living Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com