विज्ञापन

आयुर्वेद के अनुसार दूध उबालने के लिए कौन सा बर्तन सही?, यहां जानें

दूध को कांसा, पीतल, मिट्टी या स्टेनलेस स्टील के बर्तन में उबालना बेहतर माना जाता है. एल्युमिनियम और नॉन-स्टिक से बचने की सलाह दी जाती है. सही बर्तन का चुनाव दूध के पोषण और सेहत दोनों के लिए जरूरी है.

आयुर्वेद के अनुसार दूध उबालने के लिए कौन सा बर्तन सही?, यहां जानें
Dudh Ubalne Ka Sahi Tarika

Kis Bartan Mein Dudh Ubalna Chahie: भारतीय परंपरा में किचन को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं माना गया, बल्कि इसे सेहत से जोड़कर देखा गया है. खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे पकाने का तरीका और बर्तन होते हैं. खासकर अगर दूध की बात करें तो इसे सही बर्तन में उबालना बहुत जरूरी होता है. तो यह समझना जरूरी है कि दूध को किस बर्तन में उबालना चाहिए. हम आपको कुछ ऐसे बर्तनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल भारतीय किचन में काफी ज्यादा किया जाता है लेकिन इन बर्तनों में दूध को उबालना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं दूध उबालने के लिए सही बर्तन कौन सा है और कौन सा नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

दूध उबालने के लिए कौन सा बर्तन सही? | Which Vessel Is Right For Boiling Milk?

कांसे के बर्तन (Bronze)- कांसे में उबाला गया दूध पचाने में आसान माना जाता है. यह वात और पित्त को बैलेंस करने में मदद करता है. कहा जाता है कि कांसे में दूध उबालने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया कम हो सकते हैं. लेकिन ऐसे बर्तनों को साफ रखने का खास ध्यान रखना जरूरी है.

पीतल के बर्तन (Brass)- पीतल के बर्तनों में खाना पकाने को आयुर्वेद में अच्छा माना गया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीतल में उबाला गया दूध अपने पोषक तत्व बनाए रखता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने, लिवर और पाचन से जुड़ी दिक्कतों में मददगार माना जाता है. हालांकि, पीतल के बर्तनों की सही सफाई और टिन कोटिंग (कलई) जरूरी होती है.

स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel)- आजकल ज्यादातर घरों में स्टेनलेस स्टील के बर्तन इस्तेमाल होते हैं. आयुर्वेद में इसे इनर्ट यानी सामान्य धातु माना गया है. इसमें खास औषधीय गुण नहीं होते, लेकिन यह सेफ और इस्तेमाल में आसान है. इसलिए दूध उबालने के लिए यह एक सेफ ऑप्शन माना जाता है.

 मिट्टी का बर्तन (Clay Pot)- गांवों में आज भी मिट्टी के बर्तन में दूध उबाला जाता है. धीमी आंच पर मिट्टी के बर्तन में उबालने से दूध की पोषण क्षमता बनी रहती है. यह पेट की गैस और अपच की समस्या में भी मददगार माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन बर्तनों में दूध उबालने से बचें

एल्युमिनियम- आयुर्वेद के अनुसार इसमें दूध उबालने से पोषक तत्व कम हो सकते हैं और लंबे समय में दिमाग से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

नॉन-स्टिक- ज्यादा गर्मी में इसमें से केमिकल निकलने का खतरा रहता है.

इसे भी पढ़ें: घर में लगाएं ये पौधा, बारह महीने पाएं मुफ्त का केसर, जानें कैसे हरसिंगार से बना सकते हैं सस्ता केसर
 

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pital Ke Bartan Me Dudh Rakhna Chahiye Ya Nahi, Best Utensil For Boiling Milk, Ayurveda Kitchen Tips, Brass Vs Steel, Pital Ke Bartan Mein Dudh Ubal Sakte Hain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com