अपने बेलन को कैसे साफ करें?
NDTV
रोटी बेलने वाला लकड़ी का बेलन हमारी रसोई का एक बेहद अहम हिस्सा है. रोज-रोज इस्तेमाल होने की वजह से इस पर आटे की परत जम जाती है और कई बार नमी की वजह से इसमें फफूंदी या अजीब सी महक भी आने लगती है. कई बार अच्छी तरह से साफ करने के बाद भी गंदगी जमी रह जाती है. अगर आपका बेलन भी गंदा हो गया है, तो किचन में मौजूद सिर्फ 3 चीजों से आप बिना किसी केमिकल के इसे आसानी से चमका सकते हैं.
ये देखें वीडियो...
बेलन को साफ करने का तरीका
सामग्री:
- थोड़ा सा सादा नमक
- पानी (गुनगुना हो तो और बेहतर)
- सूती कपड़ा या साफ स्क्रब पैड
साफ करने का सही तरीका:
- सबसे पहले अपने लकड़ी के बेलन को हल्के गुनगुने पानी से गीला कर लें.
- ध्यान रखें कि लकड़ी को बहुत ज्यादा देर तक पानी में डुबोकर नहीं रखना है वरना वह अंदर से फूल सकती है या चटक सकती है. बस ऊपर से गीला करना काफी है.
- अब गीले बेलन के ऊपर अच्छी तरह नमक छिड़क दें.
- नमक एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब का काम करता है जो बिना लकड़ी को नुकसान पहुंचाए उस पर जमी जिद्दी चिकनाई और आटे की सूखी पपड़ी को बाहर निकाल देता है.
- नमक डालने के बाद इसे हाथों से या हल्के हाथों वाले स्क्रब से पूरे बेलन पर रगड़ लें.
- इसके बाद गैस चालू करें और आंच को बिल्कुल लो फ्लेम पर कर दें.
- अब नमक और पानी लगे हुए इस बेलन को जलती हुई गैस के ऊपर लगभग 1 से 2 फीट की दूरी पर घुमाते हुए हल्का सा सेक लें.
- आपको बेलन को जलाना नहीं है, बस इतना सेकना है कि उस पर लगा पानी और नमी सूख जाए और नमक हल्की सी गर्मी पाकर अंदर तक असर करे.
- यह तरीका बेलन के अंदर छिपे बैक्टीरिया और नमी को पूरी तरह खत्म कर देता है।
- सेकने के बाद बेलन को दोबारा ताजे पानी से धो लें.
- अब किसी सूखे और साफ सूती कपड़े से इसे पोंछकर कुछ देर के लिए छांव में सूखने के लिए रख दें.
इसे भी पढ़ें: कुकर के बिना पतीले में भी आराम से गलेगी चने की दाल, ये आसान हैक्स बना देंगे आपका काम आसान
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Belan Saaf Karne Ke Tips, How To Clean Rolling Pin, Kitchen Hacks, Cleaning Tips, How To Clean Rolling Pins Properly