Tiles Cleaning Hacks: किचन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए केवल किचन काउंटर या स्लैप को ही साफ रखना जरूरी नहीं है. इनके साथ-साथ दीवारों की टाइल्स की सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है. खाना बनाते समय तेल के छींटे, मसालों के दाग, धूल और गंदगी धीरे-धीरे टाइल्स पर जमने लगते हैं, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. साथ ही इससे टाइल्स पर पीलापन नजर आने लगता है. चाहे किचन में टाइल्स ग्लॉसी हों या मैट फिनिश वाली, नियमित सफाई हर एक तरह की टाइल के लिए जरूरी होती है. इसके अलावा कीचन की हाइजीन के लिए भी साफ-सफाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप किचन की टाइल्स को साफ कर सकते हैं और खोई हुई चमक वापिस ला सकते हैं.
1. सिरके और पानी का करें इस्तेमाल
किचन की टाइल्स का पीलापन आप सिरके की मदद से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. इसके बाद इसे एक स्प्र बोतल में भरें और किचन की गंदी टाइल्स पर छिड़कें. कुछ देर के लिए टाइल्स को ऐसे ही छोड़ दें और फिर कपड़े से साफ कर दें. इससे तेल-मसाले के दाग और पीलेपन समेत बाकी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी.
2. बेकिंग सोडा से करें सफाई
बेकिंग सोडा जिद्दी दागों को हटाने में काफी मददगार माना जाता है. अगर आपकी किचन टाइल्स पर तेल, मसालों या गंदगी के पुराने दाग जम गए हैं, तो बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद मुलायम ब्रश या स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो दें. इससे टाइल्स पर जमी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी.

3. ग्राउट को टूथपेस्ट से करें साफ
कई बार टाइल्स से ज्यादा उनके बीच की लाइनें यानी ग्राउट गंदा दिखाई देने लगता है, जिससे पूरी रसोई का लुक फीका पड़ जाता है. ऐसे में टूथपेस्ट आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आप पुराने टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाएं और ग्राउट को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. इससे टाइल्स के बीच की गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी.
4. नींबू के रस की मदद लें
किचन की गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप नींबू के रस की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप एक साफ कपड़े को ताजे नींबू के रस में भिगोकर टाइल्स पर अच्छी तरह पोंछें. कुछ मिनटों बाद साफ पानी से टाइल्स को साफ कर दें. इससे न केवल हल्की गंदगी और दाग साफ होते हैं, बल्कि टाइल्स पर एक नेचुरल चमक भी आ जाती है. साथ ही नींबू की खुशबू से किचन में फ्रेश फील आती है.
यह भी पढ़ें: बाल झड़ने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचानेंगे तो बच सकता है गंजापन
यह भी पढ़ें: तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं