विज्ञापन

लौकी खरीदने जा रहे हैं? Chef Pankaj Bhadouria से जानें ताजी और अच्छी लौकी पहचानने के आसान टिप्स

अगर आप भी लौकी खरीदकर लाते हैं लेकिन उसका स्वाद खराब होता है या वो जल्दी नहीं पकती है तो यहां पर जानिए शेफ पंकज भदौरिया के वो टिप्स जो आपको परफेक्ट लौकी खरीदने में मदद करेगा.

लौकी खरीदने जा रहे हैं? Chef Pankaj Bhadouria से जानें ताजी और अच्छी लौकी पहचानने के आसान टिप्स
लौकी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान.
NDTV

लौकी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं, क्योंकि इसका स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता है. इसके अलावा कई बार लोग जब लौकी खरीदने जाते हैं तो सही लौकी नहीं मिलती है जिस वजह से उसका स्वाद भी सही नहीं आता है. लेकिन अगर आप सही लौकी खरीदते हैं तो इसका सब्जी और रायता दोनों ही काफी अच्छे लगते हैं. 

कई बार बाहर से हरी दिखने वाली लौकी अंदर से सख्त या ज्यादा पकी हुई निकलती है. ऐसे में अगर आप भी अच्छी लौकी खरीदना चाहते हैं तो MasterChef India विजेता और सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया के बताए कुछ आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि सही लौकी खरीदने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

1. हल्के हरे रंग की लौकी चुनें

शेफ ने बताया कि जब भी लौकी चुनें तो ज्यादा गहरे रंग की बजाय हल्के रंग की लौकी लें. ऐसी लौकी अक्सर फ्रेश और नरम होती है.

2. छिलका चिकना होना चाहिए

इसके साथ ही लौकी खरीदते समय उसके छिलके को देखें, छिलका हल्का, साफ और चिकना होना चाहिए. 

3. दबाकर जरूर देखें

लौकी खरीदते समय हमेशा उसको हल्के हाथों से दबाकर जरूर रखें. छिलका पतला होना चाहिए. ऐसी लौकी स्वाद में मीठी होती है और उसके बीज भी छोटे होते हैं. 

4. लौकी का साइज 

इसके साथ ही हमेशा छोटे साइज की लौकी खरीदें. छोटे साइज की लौकी का छिलका पतला, बीज मुलयाम और वो ज्यादा फ्रेश होती है. इसके साथ ही उसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है. 

5. बहुत बड़ी लौकी खरीदने से बचें

लौकी खरीदते समय बहुत मोटी या ज्यादा बड़ी लौकी नहीं खरीदनी चाहिए. इसका छिलका हार्ड होता है और इसके साथ ही इसके बीज भी सख्त होते हैं. 

अगली बार आप जब भी लौकी खरीदने जाएं तो सिर्फ उसके रंग को देखकर उसको न लें, बल्कि इन बातों का भी ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें: आलू वाला नहीं इस बार घर पर बनाएं मार्केट स्टाइल चाइनीज समोसा, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bottle Gourd, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com