विज्ञापन

Chef Pankaj Bhadouria ने बताया आलू उबालने का सही तरीका, अब नहीं फटेंगे आलू

उबलते समय आलू फट जाना आम समस्या है. शेफ पंकज भदौरिया ने बताया इसका कारण और सही तरीका, जिससे आलू बिलकुल परफेक्ट उबलेंगे.

Chef Pankaj Bhadouria ने बताया आलू उबालने का सही तरीका, अब नहीं फटेंगे आलू
आलू उबालने का सही तरीका
NDTV

आलू को उबालते समय कई बार वो फट जाते हैं और ऐसा ज्यादातर लोगों के साथ होता है, लेकिन कई बार इसका रीज़न किसी को समझ नहीं आता. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हाँ, तो इस समस्या का समाधान शेफ पंकज भदौरिया के पास है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर आलू को उबालने का सही तरीका बताया है.

बिना फैट आलू कैसे उबालें?

गरम पानी का इस्तेमाल न करें:

शेफ पंकज ने बताया, अगर आप आलू को उबालते समय गरम पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आलू का बाहर का हिस्सा जल्दी पक सकता है और अंदर से ज्यादा गल सकता है. इसलिए आलू को उबालने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है. आलू के अंदर स्टार्च और नमी ज्यादा होती है, ऐसे में जब आप आलू को सीधे गरम पानी में डालते हैं, तो तेज आंच से उसका बाहर का हिस्सा जल्दी पक जाता है, जबकि अंदर का हिस्सा कच्चा रह जाता है, जिससे आलू की ऊपरी परत पर दबाव बढ़ सकता है और वह फट सकती है.

आलू को उबालने के लिए Gradual Heating की जरूरत क्यों होती है?

आलू अच्छे से पकता है

धीरे-धीरे गर्म होने पर गर्मी आलू के बाहरी हिस्से से अंदर तक समान रूप से पहुंचती है, जिससे पूरा आलू एक जैसा पकता है.

फटने की संभावना कम हो जाती है

तेज तापमान के कारण आलू के अंदर मौजूद नमी तेजी से फैलती है, जिससे छिलका या सतह फट सकती है. ग्रेजुअल हीटिंग इस खरतरे को कम करती है.

बेहतर टेक्सचर मिलता है

धीमी आंच पर उबला आलू ज्यादा स्मूद और मजबूत रहता है. यह आलू टिक्की, चाट, सैंडविच और सलाद जैसी रेसिपीज के लिए बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें: World Brain Tumour Day 2026: क्या बार-बार होने वाला सिरदर्द है खतरे की घंटी? जानिए ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Boil Potato, Chef Pankaj Bhadauria, Chef Pankaj Bhadauria Cooking Tips, Boiled Potaoto Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com