विज्ञापन

आलू छीलने का झंझट खत्म! बस उबालने से पहले करें ये छोटा सा काम, खुद-ब-खुद उतर जाएगा छिलका

Potato Peeling Hack: कई बार हमें आलू उबालने के बाद उन्हें छीलने में काफी समय लगता है. क्योंकि गरम आलू को छीलना मुश्किल हो जाता है. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि इन्हें बिना किसी मेहनत के छीला जा सकता है, वो भी बड़ी आसानी से, जी हां बिल्कुल ठीक पढ़ा. इस आर्टिकल में जानें वो आसान तरीका.

आलू छीलने का झंझट खत्म! बस उबालने से पहले करें ये छोटा सा काम, खुद-ब-खुद उतर जाएगा छिलका
Boiled Potatoes: उबले हुए आलू का छिलका आसानी से निकालने का तरीका. (AI Generated Image)

Aloo Chilne Ka Asan Tarika: उबले हुए आलू छीलना अक्सर सबसे झंझट वाला किचन काम बन जाता है. कभी छिलका हाथ में चिपक जाता है तो कभी बहुत मेहनत लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उबालने से पहले बस एक छोटा सा तरीका अपनाकर आलू का छिलका अपने‑आप निकल सकता है?

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर दिन लगभग हर घर में किया जाता है. क्योंकि इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन क्या आपको भी उबले हुए आलू को छीलना बोरिंग लगता है, तो आप अकेले नहीं हैं. क्योंकि कभी आलू ज्यादा गल जाते हैं तो हाथ में चिपकते हैं, और कभी कम उबलने पर छिलका उतारना किसी जंग जीतने जैसा लगता है. लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा आलू हैक (Potato Peeling Hack) वायरल हो रहा है, जिसने गृहणियों और बैचलर्स की टेंशन दूर कर दी है. जी हां आपने बिल्कुल ठीक सुना, तो चलिए जानते हैं वो उपाय.

Latest and Breaking News on NDTV

 उबले आलू छीलने में लगता है वक्त? ये आसान ट्रिक तुरंत काम आएगी

​क्या है ये वायरल हैक?

​इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस देसी जुगाड़ में आलू को उबालने से पहले ही तैयार करने का एक अनोखा तरीका बताया गया है. इस ट्रिक को अपनाने के बाद आपको आलू छीलने के लिए घंटों मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. बस एक हल्का सा कट और काम तमाम!

​कैसे काम करती है ये ट्रिक?

  1. ​सबसे पहले कच्चे आलू लें और उन्हें अच्छे से धो लें. ​
  2. अब एक चाकू लें और आलू के बीचों-बीच (सेंटर में) हल्के हाथ से एक गोल निशान (Circular Cut) बना दें. ​
  3. ध्यान रहे, आपको आलू को दो टुकड़ों में काटना नहीं है, बस छिलके के ऊपर एक लाइन जैसा कट लगाना है. ​
  4. इसके बाद आलू को हमेशा की तरह कुकर या पतीले में उबलने के लिए रख दें. ​
  5. उबलने के बाद जादू की तरह निकलेगा छिलका जब आलू उबल जाएंगे, तो आप देखेंगे कि जहां आपने चाकू से निशान लगाया था, वहां से छिलका दो हिस्सों में बंट गया है.
  6. अब आपको बस आलू के दोनों सिरों को पकड़कर खींचना है और पूरा छिलका एक बार में दस्ताने की तरह बाहर आ जाएगा. 

कैसे बनाएं उबले आलू की ग्रेवी वाली सब्जी- (How To Make Boiled Potatoes Sabji)

उबले आलू की ग्रेवी वाली सब्जी (रसेदार आलू) बनाने के लिए 3-4 उबले आलू को हाथ से मोटा-मोटा तोड़ लें. कढ़ाई में तेल गरम कर जीरा, हींग, अदरक-हरी मिर्च, प्याज और टमाटर का पेस्ट भूनें. हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर डालकर पकाएं. आलू, पानी और नमक डालकर कुछ मिनट धीमी आंच पर उबालें, लास्ट में गरम मसाला, अमचूर और धनिया पत्ती मिलाएं. 

पाठकों के सवाल (FAQs) 

उबले आलू का छिलका आसानी से क्यों नहीं निकलता?

गलत तरीके से उबालने या बहुत ज्यादा पक जाने पर आलू का छिलका चिपक जाता है, जिससे उसे छीलना मुश्किल हो जाता है.

आलू उबालने से पहले कट लगाना सुरक्षित है?

हाँ, हल्का सा ऊपर‑ऊपर कट लगाना पूरी तरह सुरक्षित है और इससे आलू के अंदरूनी हिस्से पर कोई असर नहीं पड़ता.

ये तरीका नए आलू पर भी काम करता है?

यह ट्रिक मीडियम और बड़े आलू पर ज्यादा असरदार रहती है, जबकि बहुत छोटे या नए आलू पर रिज़ल्ट थोड़ा कम हो सकता है.

क्या इस ट्रिक से आलू टूटते तो नहीं?

नहीं, अगर आलू सही तरह उबाले गए हों तो छिलका निकलते समय आलू पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

ये भी पढ़ें- पुदीने की चटनी पड़ जाती है काली? पीसते वक्त मिला लें ये एक चीज, हफ्तों तक रहेगी फ्रेश और हरी

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com