विज्ञापन

फ्रिज को कितने दिन में साफ करना चाहिए? पहले करें इस हिस्से को साफ, छिपी होती है सबसे ज्यादा गंदगी

क्या आपने अपने फ्रिज को महीनों से क्लीन नहीं किया है? अगर हां, तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. यहां जानते हैं फ्रिज को कितने दिनों को अंदर क्लीन करना जरूरी होता है?

फ्रिज को कितने दिन में साफ करना चाहिए? पहले करें इस हिस्से को साफ, छिपी होती है सबसे ज्यादा गंदगी
how often should you clean your freezer : फ्रिज को कब साफ करना चाहिए?

आपने अपने घर का फ्रिज कितने दिन पहले साफ किया था? शायद कई लोगों को ये बात याद भी न हो. क्योंकि अक्सर रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें साफ दिखाई देते हैं, जिसमें फ्रिज भी हैं. अक्सर फ्रिज को क्लीन देखकर हम सोचते हैं कि इसे साफ करने की जरूरत नहीं है. लेकिन आपको बता दें कि घर और बाकी चीजों की तरह फ्रिज को भी एक नियमित अंतराल में साफ करना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे बैक्टीरियाल, फंगस पनप सकते हैं. वहीं, तेज बदबू भी आने लगती है. इतना ही नहीं, अगर आप हर महीने फ्रिज की डीप क्लीनिंग नहीं करते हैं तो इससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. यहां जानते हैं फ्रिज को किने दिनों के अंदर साफ करना चाहिए?

कितने दिन में साफ करना चाहिए फ्रिज?

फ्रिज साफ करने की बात करें, तो सप्ताह में कम से कम 1 बार हल्की-फुल्की फ्रिज की क्लीनिंग करनी जरूरी होती है. इसका मतलब ये है कि फ्रिज में रखी खराब चीजें, एक्सपायर्ड सॉस, बासी खाना और गिरे हुए दाग आपको समय-समय पर हटाते रहना चाहिए. वहीं, डीप क्लीनिंग की बात करें, तो 15 से 1 महीने के अंदर आपको अपने फ्रिज को क्लीन करना चाहिए. इसमें सभी ट्रे, रैक और ड्रॉअर को बाहर निकालकर इसे अच्छे से धोएं. इसके बाद फिर फ्रिज के अंदर भी अच्छे से क्लीनिंग करें. 

फ्रिज की कैसे करें डीप क्लीनिंग?

  • अगर आप फ्रिज की डीप क्लीनिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले फ्रिज को बंद कर दें.
  • अब इसमें से पुरानी और एक्सपायर्ड चीजों को फौरन हटा लें. 
  • इसके बाद  टैक, ट्रे और ड्रॉअर को गुनगुने पानी और हल्के लिक्विड क्लीनर की मदद से साफ करें. 
  • ध्यान रखें कि ज्यादातर गंदगी रबर गैस्केट और कोनों में जमा होती है, तो सबसे पहले इस हिस्से को क्लीन करें.
  • इसके बाद फ्रिज के सभी कोनों और ऊपरी हिस्सों को क्लीन करें. 
  • फ्रिज में आने वाली बदबू को कम करने के लिए एक कटोरी बेकिंग सोडा या नींबू का टुकड़ा फ्रिज में रख सकते हैं.

फ्रिज क्लीनिंग में कौन सी गलतियां करते हैं लोग?

कुछ लोग फ्रिज को सिर्फ बाहर से साफ करना सही समझते हैं. ऐसा करना ऊपर से सही है, लेकिन सेहत के लिए नहीं. कई बार फ्रिज के अंदर रखे पुराने डिब्बे, सॉस की बोतलें और सब्जी वाले ड्रॉअर महीनों तक साफ ना करना आपको बीमार कर सकता है. इसकी वजह से धीरे-धीरे फ्रिज में बदबू और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं.

ये भी पढ़ें - क्या बची हुई रोटी को फ्रिज में रखना सही है? बासी होने से बचाने के आसान घरेलू तरीके, जानें एक्सपर्ट की राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fridge Cleaning, Fridge Cleaning For Smell, Fridge Cleaning Hacks, Fridge Cleaning Tips Kitchen Hacks, Fridge Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com