विज्ञापन

Fridge की ये गंदी चीज चुपचाप बढ़ा रही है बिजली बिल, जानें मिनटों में साफ करने का तरीका

क्या आपका फ्रिज ज्यादा बिजली खा रहा है? जानें कैसे गंदी कॉइल कूलिंग कम करती है और बिल बढ़ाती है, और 5 मिनट में इसे साफ करने का आसान तरीका-

Fridge की ये गंदी चीज चुपचाप बढ़ा रही है बिजली बिल, जानें मिनटों में साफ करने का तरीका
हर महीने बढ़ रहा है फ्रिज का बिल? आज ही साफ करें ये कॉइल

Fridge Cooling Coil Cleaning Tips: फ्रिज आज लगभग हर घर की सबसे जरूरी मशीनों में शामिल हो चुका है. पानी ठंडा रखने से लेकर दूध, सब्जियां और बचा हुआ खाना स्टोर करने तक, यह दिन-रात लगातार काम करता रहता है. लेकिन ज्यादातर लोग इसकी सिर्फ बाहरी सफाई पर ध्यान देते हैं. फ्रिज चमकता रहे, इसके लिए लोग दरवाजे और ट्रे तो साफ करते हैं, लेकिन कूलिंग सिस्टम की सफाई अक्सर नजरअंदाज हो जाती है.

यही वजह है कि कई बार फ्रिज पहले जैसी कूलिंग नहीं देता, जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है या बिजली की खपत बढ़ जाती है. खास बात यह है कि पुराने और नए रेफ्रिजरेटर्स  में कूलिंग कॉइल्स का डिजाइन अलग-अलग होता है, इसलिए उनकी सफाई का तरीका भी अलग हो सकता है.

फ्रिज की कूलिंग कॉइल क्या होती है और क्यों जरूरी है

पुराने रेफ्रिजरेटर्स में कंडेंसर काइल या जाली अक्सर पीछे खुली दिखाई देती थी. इन कॉइल्स का काम फ्रिज के अंदर की गर्मी को बाहर निकालना होता है. लेकिन समय के साथ इन पर धूल, मिट्टी और किचन की चिकनाई जमने लगती है. अगर यह जाली ज्यादा गंदी हो जाए, तो गर्मी बाहर निकलने में दिक्कत होने लगती है. इससे कूलिंग कमजोर पड़ सकती है और कंप्रेसर पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

  • फ्रिज की कूलिंग बेहतर रखने के आसान टिप्स.
  • इसके लिए फ्रिज के पिछले हिस्से की नियमित सफाई काफी जरूरी होती है.
  • इसके लिए प्लग निकालने के बाद फ्रिज के इस पिछले हिस्से को सॉफ्ट ब्रश या कपड़े से साफ किया जा सकता है.
  • जरूरत पड़े तो यहां जमी धूल को वैक्यूम क्लीनर के ब्लोअर से भी साफ किया जा सकता है.
  • लेकिन ध्यान रहे कि ब्लोअर को फ्रिज से सेफ डिस्टेंस पर रखें. वरना ज्यादा प्रेशर के कारण फ्रिज को नुकसान भी पहुंच सकता है.
कॉइल गंदी होने से क्या होता है?
- कूलिंग कम हो जाती है
- बिजली बिल बढ़ता है
- कंप्रेसर पर दबाव
Latest and Breaking News on NDTV

जब कॉइल्स पर धूल जम जाती है, तो फ्रिज अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकाल पाता. 

पुराने फ्रिज में कॉइल सफाई कैसे करें (Step-by-Step)

पुराने फ्रिज में कॉइल्स (पीछे की जाली) साफ करना आसान होता है, क्योंकि ये खुली दिखाई देती हैं. बस नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें-

Step 1: सबसे पहले फ्रिज का प्लग निकालें : सफाई शुरू करने से पहले फ्रिज को पावर से डिस्कनेक्ट करें. इससे बिजली का झटका लगने का खतरा नहीं रहता.

Step 2: फ्रिज को दीवार से थोड़ा आगे खिसकाएं : पीछे की जाली (कॉइल) तक आराम से पहुंचने के लिए. कॉइल्स आमतौर पर फ्रिज के पीछे ही होती हैं.

Step 3: सॉफ्ट ब्रश से धूल हटाएं : जाली (कॉइल) पर जमी मोटी धूल और बाल को हल्के ब्रश से निकालें. धूल हटाना जरूरी है, क्योंकि यही कूलिंग को रोकती है.

Step 4: वैक्यूम क्लीनर से डीप सफाई करें : ब्रश अटैचमेंट से कॉइल्स के बीच जमी धूल को साफ करें. वैक्यूम से डस्ट और डेब्रिस आसानी से निकल जाते हैं.

Step 5: जिद्दी गंदगी को साफ करें : जरूरत पड़े तो टूथब्रश या पेंट ब्रश का इस्तेमाल करें. हल्के एयर ब्लो (compressed air) से भी सफाई कर सकते हैं.

Step 6: आसपास की जगह भी साफ करें : पीछे की फ्लोर और दीवार पर जमी धूल हटाएं. इससे एयरफ्लो बेहतर रहता है.

Step 7: फ्रिज वापस लगाकर प्लग ऑन करें : सफाई के बाद फ्रिज को अपनी जगह रखें और चालू करें.

नए फ्रिज में कॉइल सफाई का तरीका

  1. अब बात करते हैं नए रिफ्रिजरेटर्स की. आजकल के कई नए रेफ्रिजरेटर्स में कंडेनसर कॉइल्स पीछे खुली नजर नहीं आतीं. डबल डोर और फ्रॉस्ट फ्री मॉडल्स में इन्हें अक्सर नीचे या बॉडी के अंदर फिट किया जाता है.
  2. मॉडर्न रेफ्रिजरेटर्स में सीधे कंडेंसर कॉइल्स तक पहुंचना हर बार आसान नहीं होता. इसलिए इनमें मुख्य रूप से वेंटिलेशन एरिया और एयरफ्लो सेक्शन को साफ रखना जरूरी माना जाता है.
  3. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर नए फ्रिज में बेसिक सफाई ही काफी होती है. यानी पीछे और नीचे जमा धूल हटाते रहना और हवा का सही फ्लो बना रहे, इतना ध्यान रखना ही काफी माना जाता है. इसके लिए नीचे लगी वेंटिलेशन ग्रिल को ब्रश या वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ किया जा सकता है.
  4. साथ ही फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखना बेहतर माना जाता है, ताकि हवा का फ्लो बना रहे. हालांकि पूरी तरह बंद या बॉडी के अंदर फिट कंडेनसर कॉइल्स वाले रेफ्रिजरेटर्स में ज्यादा छेड़छाड़ करने से बचना चाहिए.
  5. अगर फ्रिज जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा हो, पहले जैसी कूलिंग नहीं दे रहा हो, कंप्रेसर लगातार चलता रहे या फिर उसमें से असामान्य आवाज आने लगे, तो टेक्नीशियन से सर्विसिंग करवाना बेहतर माना जाता है.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • कॉइल्स को जोर से रगड़ें नहीं.
  • पानी सीधे कॉइल्स पर न डालें.
  • पालतू जानवर हों तो जल्दी-जल्दी सफाई करें. 

सिर्फ 10–15 मिनट की कॉइल सफाई से फ्रिज की कूलिंग बेहतर हो सकती है और बिजली बिल कम आ सकता है.

अंत में : चाहे पुराना फ्रिज हो या नया मॉडर्न रेफ्रिजरेटर, कूलिंग सिस्टम के आसपास सफाई बनाए रखना काफी जरूरी माना जाता है. नियमित सफाई और सही वेंटिलेशन की मदद से कूलिंग बेहतर बनी रह सकती है, बिजली की खपत कम हो सकती है और फ्रिज की लाइफ भी बढ़ सकती है.

यह भी पढें : 

फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाती हैं सब्जियां, ये 4 गलतियां बन सकती हैं वजह

फ्रिज को साफ करने का देसी जुगाड़ न ज्यादा मेहनत, न ज्यादा तामझाम, बस करना होगा ये एक काम

फ्रिज को लंबे समय तक चलाना है? इन आसान टिप्स को करें फॉलो

फ्रिज का पानी सही या गलत? कितना ठंडा पानी आपके पेट को कर सकता है परेशान, जानिए “टेम्परेचर” वाला सच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com