विज्ञापन

इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, कीमत 12 हजार रुपए किलो; फिर भी मजे लेकर पीते हैं लोग

World Coffee Day: इस कॉफी को दुनिया बड़े चाव से पीती है, लेकिन दुनिया की सबसे महंगी कॉफी बनने की प्रोसेस से अनजान है. आखिर इस जानवर में ऐसा क्या है जिसकी पूप से निकले कॉफी बींस इतने स्वादिस्ट हो जाते हैं.

इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, कीमत 12 हजार रुपए किलो; फिर भी मजे लेकर पीते हैं लोग
बिल्ली जैसे दिखने वाले इस जानवर के मल से निकलने वाले कॉफी बीन्स टेस्टी हो जाते हैं.

आज 1 अक्टूबर है यानी 'वर्ल्ड कॉफी डे'. सुबह की शुरुआत हो या दफ्तर की थकान मिटानी हो, एक प्याला गरमा-गरम कॉफी हमें तरोताजा कर देती है. लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे महंगी कॉफी के बारे में जानते हैं जो भारत में 9 हजार से 12 हजार रुपए किलो बिकती है. इतना ही नहीं इसे बनाने का अनोखा तरीका जानकर, आप अगली बार घूंट भरने से पहले आप सौ बार सोचेंगे. हम बात कर रहे हैं 'सिवेट कॉफी' की, जिसे 'कोपी लुवाक' भी कहा जाता है. जो इंडोनेशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में घूमने वाली खास तरह की बिल्ली की पॉटी से बनती है.

दुनिया की सबसे महंगी कॉफी बनने का सीक्रेट

दुनिया की सबसे महंगी कॉफी का राज छिपा है एक बिल्ली जैसे दिखने वाले छोटे से जंगली जानवर 'एशियन पाम सिवेट' की भूख में. ये जानवर बेहद नखरेबाज होता है. जब इसे भूख लगती है, तो यह कॉफी के बागानों में जाकर सिर्फ सबसे पके और सबसे रसीले कॉफी के फलों (चेरीज) को चुन-चुनकर खाता है.

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में IT प्रोफेशनल महिला चला रही ऑटो, फर्राटेदार अंग्रेजी सुन कस्टमर बोला- इस कहानी ने तो दिल छू लिया

सारी कड़वाहट हटा देता है सिवेट

असली खेल इसके बाद शुरू होता है. सिवेट इन फलों को खा तो लेता है, लेकिन उसके पेट में कॉफी के सख्त बीज पच नहीं पाते. बिल्ली के पेट के अंदर मौजूद पाचक एंजाइम्स और एसिड्स इन बीजों के साथ मिलकर एक प्राकृतिक फर्मेंटेशन (खमीर उठाने) की प्रक्रिया करते हैं. इससे कॉफी की कड़वाहट पूरी तरह गायब हो जाती है और उसमें चॉकलेट और कैरेमल जैसा एक अनोखा, मखमली स्वाद आ जाता है.  

पॉटी से निकलते हैं बीज

इसके बाद, सिवेट जब मल त्याग करता है, तो उन बीजों को इकट्ठा किया जाता है. इस महंगी कॉफी को बिल्ली की पॉटी से निकाला जाता है. फिर इन बीजों को बेहद बारीकी और साफ-सफाई से धोया जाता है, सुखाया जाता है और भूनकर तैयार की जाती है दुनिया की सबसे नायाब कॉफी. चूंकि यह पूरी प्रक्रिया बेहद मेहनत वाली है और सालभर में बेहद कम मात्रा में ही यह कॉफी मिल पाती है, इसलिए इसकी कीमत आसमान छूती है. अमीर और शौकीन लोग इसके एक-एक कप के लिए हजारों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं. 

यह भी पढ़ें : जापान जाकर बसे भारतीय को वहां की कौन-कौन-सी चीजें पसंद आईं? बोले- यहां सब कुछ सुलझा हुआ है

कुछ लालची इंसानों ने ज्यादा मुनाफे के लिए इन मासूम जानवरों को तंग पिंजरों में कैद करना शुरू कर दिया है, ताकि जबरन उनसे बीजों का उत्पादन कराया जा सके. इसलिए आज जागरूक लोग सिर्फ उसी सिवेट कॉफी को तवज्जो देते हैं जो जंगलों से बिना किसी क्रूरता के, प्राकृतिक रूप से इकट्ठा की गई हो.

यह भी पढ़ें : अमेरिका का ग्रीन कार्ड छोड़कर भारत वापस लौटी लड़की, बोली-मानसिक रूप से थक चुकी हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Expensive Coffee, Kopi Luwak Coffee Civet, Kopi Luwak Coffee Kaise Banti Hai, Kopi Luwak Coffee Price, Kopi Luwak Coffee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com