Holi 2025 Date In Hindi: होली रंगों का त्यौहार है और पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल होली का पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. दरअसल होली का पर्व दो दिन तक मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन जो इस साल 13 मार्च को है और इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाएगी. रंगों के पर्व होली में कई तरह के पकवान बनाएं जाते हैं और जब लोग एक दूसरे के घर गुलाल लगाने और मिलने जाते हैं, तो इन्हें सर्व किया जाता है. अगर आप भी घर आए गेस्ट को कुछ ट्रेडिशनल (Holi Traditional Recipe) खिलाना चाहते हैं, तो इन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
होली पर बनाएं जाने वाले व्यंजन- (Holi 2025 Special Recipes)
1. गुजिया-
गुजिया होली के मौके पर बनाई जाने वाली क्लासिक मिठाई है. स्वादिष्ट स्टफिंग और एक कुरकुरी बाहरी परत के साथ ये डिश आपको बचपन से आपकी होली की यादों की याद दिला देगी. गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है. आप खोया गुजिया को ट्राई कर सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: होली पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले

2. बेसन के लड्डू-
बेसन के लड्डू किसी भी त्यौहार की शान हैं. इन्हें होली के मौके पर भी खूब बनाया जाता है. देसी घी से बने ये स्वादिष्ट बेसन के लड्डू आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. शक्कर पारे-
होली के मौके पर लगभग हर घर में शक्कर पारे बनाए जाते हैं. शक्कर पारे खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं इन्हें बनाना उतना ही आसान होता है. खास बात ये है कि आप इसे लंबे समय तक बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. नमक पारे-
होली पर हर जगह मीठा ही खाने को मिलता है. मीठे के अलावा अगर आप कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप नमक पारे बना सकते हैं. इस आसान चटपटे व्यंजन को बनाने के लिए आपको बस कुछ प्रमुख सामग्री जैसे मैदा, नमक, हींग, काली मिर्च, जीरा और घी चाहिए. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं