Holi Special Snacks In Hindi: होली बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाने वाला एक ऐसा पर्व है जिसे देश भर में धूम-धाम से मनाया जाता है. इस पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है. उसके बाद अगले दिन रंग-गुलाल से होली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और अगले दिन यानि 14 मार्च को और रंग वाली होली मनाई जाएगी. होली के त्योहार पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में घर आए गेस्ट को नाश्ते में क्या खिलाएं ये बड़ा सवाल है. अगर आप भी इस होली मिलने आए गेस्ट को कुछ टेस्टी सर्व करना चाहते हैं तो इन स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं.
होली पर बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स- (Holi Special Recipe)
1. आलू-प्याज चाट-
आलू-प्याज चाट एक सिंपल स्वादिष्ट रेसिपी जिसे घर आए गेस्ट को खिला सकते हैं. इसे बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
सामग्री-
- आलू- उबले हुए
- बारीक कटा टमाटर
- बारीक कटा प्याज
- चाट मसाला
- काली मिर्च पाउडर
- हरा धनिया
- नींबू का रस
- काला नमक
- हरी मिर्च
- सेव
तरीका-
सबसे पहले एक बाउल में आलू छीलकर और छोटे टुकड़ों में काटकर रखें. अब आलुओं में प्याज, चाट मसाला, टमाटर, काला नमक, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. नींबू डालें और अब इसे प्लेट में डालकर सर्व करें, ऊपर से थोड़ा सेव छिड़क दें.
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दूध के साथ नमक खाने से क्या होता है?

2. पापड़ी चाट-
पापड़ी चाट को देख कर ही गेस्ट के मुंह में पानी आ जाएगा, इसे होली के दिन आप झटपट तैयार कर सकते हैं.
सामग्री-
- पापड़ी
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक- एक चम्मच
- नींबू का रस- दो चम्मच के करीब
- उबले हुए आलू
- लाल मिर्च पाउडर
- फेंटी हुई दली
- इमली की खट्टी मीठी चटनी
- धनिया पत्ता
- सेव
- नमक
तरीका-
सबसे पहले एक बाउल में आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रखें. अब इसमें काला और सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, धनिया पत्ता डाल कर मिलाएं. अब इसमें दही डालें और मिक्स करें. अब एक प्लेट में इसे सर्व करने लिए तैयार रखें इस पर पापड़ी तोड़ कर डालें, उस पर दही और सेव डालें, इमली की खट्टी-मीठी चटनी और धनिया पत्ते डालकर सर्व करें.
3. गोलगप्पे-
होली पर मेहमानों को गोलगप्पे सर्व कर सकते हैं. इसे बच्चे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करेंगे.
सामग्री-
- हरा मटर-एक कप
- इमली की चटनी एक कप
- फेटी हुई दही एक कटोरी
- गोलगप्पे
- लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- बारीक कटा हुआ धनिया
- भुना हुआ जीरा दो छोटे चम्मच
- उबला हुआ आलू-4-5
- नमक-स्वादानुसार
तरीका-
आलू को मसल लें अब गोलगप्पे में आलू भरें और उसके ऊपर दही डालें, साथ में इमली की चटनी भी डालें. इसके बाद भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरा मटर, कटा हुआ धनिया डालें और सर्व करें.
क्या है वजन कम करने का सही तरीका, कैसे बचें Yo-Yo Effect से, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं