How to Remove Holi Colours: होली का त्योहार रंगों से भरा होता है. पकवानों की मिठास के साथ होली के रंग इसको और खास बना देते हैं. इस बार होली 8 मार्च को खेली जाएगी. अभी से लोगों ने रंगो से खेलना शुरू कर दिया है. इस दिन होली खेलने और रंग बिरंगे चेहरे देखने में तो खूब मजा आता है, लेकिन असल टेंशन तब होती है जब आप इन रंगों को छुड़ाने की कोशिश करते हैं और ये जिद्दी रंग निकलने का नाम नहीं लेते. ये रंग कई बार स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप रंग खेलने से पहले और बाद में बालों और स्किन का खास ख्याल रखें और ध्यान दें कि रंग आपकी स्किन और बालों से पूरी तरह से निकल जाए.
Instant Papad: होली पर इस तरह बनाएं झटपट पापड़, ट्राई करें ये आसान रेसिपी
रसोई में रखी इन चीजों से निकलेगा रंग
आज हम आपको आपके किचन में मौजूद ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग करके आप रंगों को छुड़ा सकते हैं. हम सभी के किचन में आटा, तेल, हल्दी और नींबू ऐसी चीजें है जो पायी जाती हैं. इन्हीं के मदद से आप जिद्दी रंग को छुड़ा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Holi 2023: 5 मिनट में अपने मेहमानों के लिए बनाएं कस्टर्ड ठंडाई, यहां देखें रेसिपी
सामग्री ( Ingredients):
- आटा
- हल्दी
- तेल
- पानी
- नींबू
कैसे बनाएं उबटन ( How to Make Ubtan):
इस उबटन को बनाने के लिए ध्यान रखें कि आपको चोकर वाले आटे का इस्तेमाल करना है. इसके लिए एक बर्तन में आटा लें, उसमें हल्दी, तेल और नींबू डालकर मिक्स करें फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा चिपचिपा घोल बना लें. अब इसे अपने हाथों, पैरों और फेस पर लगाकर रगड़ें. इससे आपका रंग निकलेगा साथ ही हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को भी फायदा पहुंचाएंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं