विज्ञापन

DIY Old Bedsheet: पुरानी बेडशीट का क्या करें? जान लें रियूज करने के 6 लाजवाब तरीके, घर में आएंगे बहुत काम

थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सिलाई-कढ़ाई की मदद से पुरानी बेडशीट से कई लाजवाब चीजें तैयार की जा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 DIY आइडिया जो आपके घर के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.

DIY Old Bedsheet: पुरानी बेडशीट का क्या करें? जान लें रियूज करने के 6 लाजवाब तरीके, घर में आएंगे बहुत काम
पुरानी बेडशीट से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Purani Bedsheet Ka Kya Karen: रोजाना इस्तेमाल करने के कारण बेडशीट काफी फीकी पड़ जाती है. ऐसे में अक्सर घर में पुरानी बेडशीट का ढेर लग जाता है. कई बार बीच का हिस्सा घिस जाता है, लेकिन किनारे का कपड़ा अच्छा और मजबूत बना रहता है. ऐसे में कई लोग बेडशीट को फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सिलाई-कढ़ाई की मदद से पुरानी बेडशीट से कई लाजवाब चीजें तैयार की जा सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसे आसान और काम के DIY आइडिया बताने जा रहे हैं जो आपके घर के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. लॉन्ड्री बैग बनाएं

पुरानी बेडशीट के मजबूत हिस्से को काटकर उससे एक बड़ा लॉन्ड्री बैग तैयार किया जा सकता है. अंदर प्लास्टिक की बोरी, फोम या अस्तर लगाकर इसे और मजबूत बनाएं. ऊपर हैंडल लगाकर इसे कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल करें. इसमें गंदे कपड़े एक जगह रहेंगे और कमराा भी साफ-सुथरा दिखाई देगा.

2. जिप वाला स्टोरेज बैग तैयार करें

अगर घर में छोटे-मोटे सामान, कपड़े या बच्चों के खिलौने रखने की समस्या रहती है तो पुरानी बेडशीट से जिप वाला स्टोरेज बैग बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए दो रेकटेंगल टुकड़ों, कुछ फोम और एक जिप की मदद से मजबूत-स्टाइलिश बैग तैयार करें. जरूरत के हिसाब सेे इसका आकार छोटा या बड़ा रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक केतली को वॉश कैसे करें? जानिए इलेक्ट्रिक केतली साफ करने का आसान तरीका

3. डोर ड्राफ्ट स्टॉपर बनाएं

सर्दियों में दरवाजे के नीचे से ठंडी हवा और धूल-मिट्टी अंदर आती रहती है. पुरानी बेडशीट के लंबे टुकड़े को मोड़कर और सिलकर डोर ड्राफ्ट स्टॉपर बनाएं. इसे दरवाजे के नीचे लगाने से धूल, ठंडी हवा और छोटे कीड़े-मकौड़ों का प्रवेश भी कम हो जाता है.

4. किचन के लिए पॉट होल्डर बनाएं

कॉटन बेडशीट और फोम की मदद से किचन में इस्तेमाल होने वाला पॉट होल्डर या हॉट पैड बनाया जा सकता है. इसकाा इस्तेमाल गर्म बर्तन उठाने या रखने के लिए करें. ये देखने में भी खूबसूरत लगता है और बाजार से नया खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

5. फोल्डेबल शॉपिंग बैग बनाएं

पुरानी बेडशीट से एक हल्का और मजबूत फोल्डिंग शॉपिंग बैग तैयाार कर सकते हैं. इसे मोड़कर पर्स, हैंडबैग या जेब में रखा जा सकता है. इसके चलते बाजार जाते समय प्लास्टिक बैग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: छोटी अलमारी में कपड़े कैसे जमाएं? अलमारी में कपड़े रखने का आसान तरीका क्‍या है, यहां जान‍िए

यह भी पढ़ें: कौन सा पेड़ लगाने से घर में सांप नहीं आते हैं? सांप को दूर रखने के लिए घर में क्या लगाना चाहिए, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diy Hacks, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com