विज्ञापन

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्‍या न खाएं कि कमजोरी न हो?

Sawan Shivratri 2026 Diet: अगर आप भी इस बार सावन शिवरात्रि का व्रत करने की सोच रहे हैं, तो जान लें व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं.

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्‍या न खाएं कि कमजोरी न हो?
सावन शिवरात्रि व्रत डाइट.
NDTV

सावन का पावन महीना चल रहा है और हर तरफ भोलेनाथ की भक्ति का माहौल है. सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि व्रत का बहुत महत्व होता है. बहुत से लोग इस दिन निर्जला व्रत रखते हैं, तो वहीं कई लोग फलाहार या एक समय खाकर व्रत पूरा करते हैं. लेकिन दिक्कत तब आती है जब व्रत के दौरान कमजोरी, चक्कर आना या सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ​अगर आप भी इस शिवरात्रि व्रत रखने की सोच रहे हैं और यह डर है कि कमजोरी न हो जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस आपको अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना है.

कैसी होनी चाहिए सावन शिवरात्रि व्रत की थाली- (Vrat Ki Thali Kaisi Honi Chahiye)

1.फल- 

व्रत में आप केला और सेब को डाइट में शामिल कर सकते हैं. केला एनर्जी देने का काम करता है.  क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे थकान महसूस नहीं होती. इसके अलावा आप पपीता, तरबूज, अनार और सेब भी खा सकते हैं.

​2. ड्राई फ्रूट्स- 

मखानों बादाम, काजू, किशमिश जैसे सूखे मेवे खाने से शरीर को ताकत मिलती है. आप चाहें तो मखाने की खीर या मखाने का नमकीन स्नैक भी बना सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. कुट्टू और सिंघाड़े का आटा- 

आम आटे की जगह व्रत में कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरियां, चीला या रोटियां बनाकर खाई जा सकती हैं. ये बहुत पौष्टिक होते हैं और पेट को भरा रखते हैं.

4. ​साबूदाना- 

साबूदाना व्रत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीजों में से एक है. इसकी खिचड़ी या खीर खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और कमजोरी पास नहीं फटकती.

​5. दूध और दही- 

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, छाछ और पनीर व्रत के लिए बेस्ट हैं. एक गिलास ठंडा दूध या एक कटोरी दही खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती.

सावन शिवरात्रि व्रत के दौरान क्या न खाएं- 

1. ​सादा नमक- 

व्रत के खाने में हमेशा साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें. सादा नमक खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर गड़बड़ा सकता है और कमजोरी महसूस हो सकती है. व्रत में सादे नमक की मनाही होती है.

2. तली-भुनी चीजें- 

व्रत में तली हुई चिप्स, नमकीन या पकौड़ियां खाने से बचना चाहिए. ज्यादा ऑयली खाने से पेट भारी हो जाता है, एसिडिटी होती है और शरीर में आलस छा जाता है.

3. बाजार की मिठाइयां- 

बाहर मिलने वाली व्रत की मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है और ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर एकदम से स्पाइक होकर नीचे गिर जाती है, जिससे और ज्यादा थकान लगती है.

​व्रत खोलने का सही तरीका क्या है?

​कई लोग पूरे दिन भूखे रहने के बाद शाम को या पूजा के तुरंत बाद बहुत सारा भारी खाना एक साथ खा लेते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. व्रत खोलने की शुरुआत हमेशा हल्के फलाहार, एक गिलास जूस या नारियल पानी से करें. इसके आधे-एक घंटे के बाद ही मुख्य भोजन कुट्टू की रोटी, आलू की सब्जी या साबूदाना खाएं. 

ये भी पढ़ें- बैंगन पसंद नहीं? एक बार खाकर देखिए शेफ संजीव कपूर का ये मसालेदार फ्राइड बैंगन, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Shivratri, Sawan Shivratri Date, Sawan Shivratri Vrat, Shivratri Vrat Recipes, Vrat Mein Kya Khaye Or Kya Nahi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com