विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2021

Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च खाने के 6 बेजोड़ फायदे

Capsicum Eating Health Benefits: शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसे तमाम तरह की ड‍िशेज में स्वाद और गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. शिमला मिर्च को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है.

Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च खाने के 6 बेजोड़ फायदे
Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च कई प्रकार की आती है. जैसे लाल, पीली और हरी रंग की.
  • शिमला मिर्च के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है.
  • हरी शिमला मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स मानी जाती है.
  • वजन कम करने में मददगार है शिमला मिर्च.

Capsicum Eating Health Benefits: शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसे तमाम तरह की ड‍िशेज में स्वाद और गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कुछ ड‍िशेज में इसे पकाकर इस्तेमाल किया जाता है तो कुछ में कच्चा. शिमला मिर्च (Capsicum Health Benefits) की कई वैरायटी हैं, जिसमें हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च और पीली शिमला मिर्च शामिल है. शिमला मिर्च को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है. शिमला मिर्च की उत्पत्ति दक्षिण मध्य अमेरिका में हुई थी लेकिन, अब शिमला मिर्च की खेती दुनियाभर में की जाती है. शिमला मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, कैरोटीनॉइड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. शिमला मिर्च में कैलोरी न के बराबर होती है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

शिमला मिर्च खाने के फायदेः (Health Benefits Of Eating Capsicum)

1. डिप्रेशनः

शिमला मिर्च को डिप्रेशन (Depression) में फायदेमंद माना जाता है. असल में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं लेकिन, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो कर इस समस्या से बचा जा सकता है. शिमला मिर्च में मैग्नीशियम और विटामिन बी 6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो डिप्रेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

soihelvg

असल में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं.  Photo Credit: iStock

2. खून की कमीः

खून की कमी या एनीमिया (Anemia) की कमी को दूर करने में मददगार है शिमला मिर्च. लाल शिमला मिर्च आयरन और विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है. इसे खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. 

3. मोटापाः

शिमला मिर्च के सेवन से वजन (Weight Loss) को आसानी से कम किया जा सकता है. शिमला मिर्च में थर्मोजेनेसिस पाया जाता है जो हमारे शरीर में कैलोरी को बहुत तेजी से बर्न करने में मदद कर सकता है. 

4. इम्यूनिटीः

इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने के लिए शिमला मिर्च का करें सेवन. शिमला मिर्च को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

5. दर्दः

शरीर के दर्द को दूर करने में मददगार है शिमला मिर्च. शिमला मिर्च में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेनकिलर की तरह काम करते हैं. शिमला मिर्च को डाइट में शामिल कर शरीर दर्द (Body Pain) को कम किया जा सकता है.

6. दिलः

शिमला मिर्च के सेवन से आंखों और दिल (Heart Health) को हेल्दी रखा जा सकता है. शिमला मिर्च में एंटी-ऑक्सीडेंट और कैरोटीनॉइड्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों और दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

लेखक के बारे में
img
Aradhana Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capsicum Benefits Hindi, Capsicum Eating Benefits, Capsicum Health Benefits, Capsicum For Health, Shimla Mirch Khane Ke Fayde, Capsicum Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com