विज्ञापन

मेरी मां मर गई, बिना जांच किए पाइप लगा दिया... IGIMS में मंत्री निशांत के सामने फट पड़े मरीजों की परिजन

IGIMS में स्वास्थ्य मंत्री निशांत को वहां देख मरीजों के परिजनों ने अलग-अलग शिकायतें की. एक ने कहा- सर, यहां व्यवस्था बहुत खराब है. पेशेंट को लगता है कि लाइन में लग-लगकर ही वो मर जाएगा, इलाज तो बाद में होगा.’

IGIMS में मरीजों के परिजनों से घिरे मंत्री निशांत कुमार.
NDTV
  • बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार IGIMS अस्पताल में पांच नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे.
  • मरीजों के परिजनों ने मंत्री को घेरकर अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं और इलाज में हो रही दिक्कतों की शिकायत की.
  • परिजनों ने बताया कि बिना बीपी जांचे पाइप लगाना और दवाइयां बाहर से मंगवाने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं.
पटना:

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को पटना IGIMS हॉस्पिटल पहुंचे थे. उनका वहां पहुंचने का मकसद तो कई नई सुविधाओं का उद्घाटन करना था. लेकिन मंत्री को देखते ही वहां भर्ती कुछ मरीजों के परिजनों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान मंत्री मरीज के परिजनों की समस्या सुनते नजर आए. भीड़ में से मरीज के एक परिजन ने कहा कि मेरी मां बेड पर ही मर गई, उनका बीपी लो था लेकिन बिना बीपी जांचे पाइप लगा दिया. एक महिला ने कहा कि IGIMS मरीज को भर्ती नहीं कर रहा है. 

मंत्री ने मरीजों के परिजनों की दिक्कतें सुनी, जांच कर समाधान का दिया निर्देश

एक और व्यक्ति ने दवा बाहर से लाने की शिकायत की. मंत्री ने इन सभी लोगों को परेशानियों को सुना. मरीजों की परेशानी को सुनने के बाद मंत्री निशांत ने मामले की जांच कर जल्द से जल्द निदान के निर्देश दिए.  मंत्री निशांत को वहां देख मरीजों के परिजनों ने अलग-अलग शिकायतें की. एक ने कहा- सर, यहां व्यवस्था बहुत खराब है. पेशेंट को लगता है कि लाइन में लग-लगकर ही वो मर जाएगा, इलाज तो बाद में होगा.'

दूसरे मरीज ने कहा, ' यहां दलाली होती है. आयुष्मान कार्ड से इलाज कहकर बाहर से दवाई मंगा रहे हैं. मेडिकल काउंटर वाले कह रहे कि दवाई है, लेकिन हमें बाहर से दवाई लेने के लिए कहा जा रहा है.'

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार संस्थान में 5 नई सुविधाओं का उद्घाटन करने पहुंचे. इसी दौरान लोगों ने उन्हें घेर लिया. भीड़ के बीच से सुरक्षाबलों ने बड़ी मुश्किल से निशांत कुमार को बाहर निकाला. स्वास्थ्य मंत्री निशांत आज IGIMS में कई नई सुविधाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे. 

उन्होंने IGIMS के आर.आई.ओ. मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं सर्वर रूम, क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सी.सी.एम.) आईसीयू और नवीन डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया.

यह भी पढ़ें - बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सोशल मीडिया हैंडल्स की आई लिस्ट, विभाग बोला- इन पर ही करें भरोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nishant Kumar, Bihar Health Minister, Bihar Health Minister Nishant Kumar, IGIMS, IGIMS Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com