बच्चों को क्ले के साथ खेलना काफी पसंद होता है, लेकिन अक्सर बाजार में मिलने वाली क्ले में केमिकल मिलाए जाते हैं. ऐसे में हमेशा यही चिंता बनी रहती है कि बच्चा इसे कही मुंह में न डाल लें, यही वजह है माता-पिता केमिकल वाली चीज खरीदने से पहले कई बार सोचते हैं, लेकिन अब आपको ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर ही बिना केमिकल वाली क्ले बना सकते हैं.
घर पर अलग-अलग रंगों की प्ले क्ले कैसे बनाएं
सामग्री:
- 1 कप सफेद ग्लू
- 1 बड़ा चम्मच वाइट विनेगर
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1 कप कॉर्नफ्लोर
घर पर क्ले बनाने की पूरी विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में सफेद ग्लू डालें.
- अब इसमें वाइट विनेगर मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं.
- इसके बाद नारियल का तेल डालकर मिश्रण को दोबारा मिला लें.
- अब धीरे-धीरे कॉर्नफ्लोर डालते जाएं और मिश्रण को लगातार चलाते रहें.
- कुछ ही मिनटों में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा.
- जब यह आटे जैसा दिखने लगे तो हाथों की मदद से इसे गूंधना शुरू करें.
- अगर क्ले ज्यादा चिपचिपी लगे तो थोड़ा और कॉर्नफ्लोर मिला सकते हैं.
- अगर यह ज्यादा सख्त लगे तो नारियल तेल की कुछ बूंदें डाल दें.
- कुछ मिनट तक गूंधने के बाद क्ले मुलायम और स्मूद हो जाएगी.
क्ले को स्टोर करने का सही तरीका
इसे इस्तेमाल के बाद क्ले को एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में रख दें.
अगर क्ले सुख जाए तो क्या करें?
अगर क्ले कुछ दिनों बाद थोड़ी सूखी लगने लगे तो उसमें नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाकर दोबारा गूंध लें, इससे वह फिर से इस्तेमाल करने लायक हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Night vs Morning Bath: ताजगी या अच्छी नींद? जानिए किस समय नहाना है बेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं