Healthy Breakfast: हम सभी यह जानते हैं कि सुबह का पहला मील यानि की नाश्ता हेल्दी और भरपेट होना चाहिए क्योंकि यह हमारे पूरे दिन के लिए शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. इसलिए एक हेल्दी नाश्ता आपको पूरे दिन के लिए सबसे जरूरी मील होता है. शिल्पा शेट्टी भी इस बात को मानती हैं तभी उन्होंने अपने दिन की शुरूआत हेल्दी नाश्ते के साथ की. वो अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती हैं और हमेशा पौष्टिक खाने की सलाह भी देती हैं. शिल्पा को देखकर हम भी सोचते होंगे की आखिर इस उम्र में भी वह ऐसा क्या खाती हैं और कैसे खुद को फिट रखती हैं कि पूरा दिन वो इतनी एनर्जेटिक रह पाती हैं. खैर आपके इन सवालों का जवाब खुद शिल्पा ने ही दे दिया है. शिल्पा शेट्टी ने अपनी सोमवार सुबह के नाश्ते की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे देखकर साफ है कि यह खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखें तस्वीर:

शिल्पा शेट्टी ने स्टोरी पर जो फोटो शेयर की उसमें हम एक नहीं बल्कि दो टेस्टी और हेल्दी खाने की चीजें देख सकते हैं. एक बाउल में मसाला दलिया है जिसे प्याज, टमाटर, मसाले और धनिया पत्ती से गार्निश किया गया है. वहीं दूसरी प्लेट में छोटे पैनकेक्स हैं. पैनकेक पर कुछ मीठा डालने के बजाय शिल्पा शेट्टी ने फिश टॉपिंग के साथ बुर्राटा चीज़ और ग्रिल्ड सब्ज़ियाँ चुनीं हैं. उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "ब्रेकफास्ट गर्ल,". उनका मंडे ब्रेकफास्ट देखने में ही बेहद स्वादिष्ट लग रहा है और यकीनन यह बहुत हेल्दी भी है.
सड़क किनारे कुल्फी का स्वाद लेते नजर आईं शिल्पा शेट्टी, घर पर झटपट बनाने के लिए यहां पढ़े रेसिपी
अब अगर आप भी कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की सोच रहे हैं तो हमारे पास कुछ हेल्दी रेसिपीज हैं जिनको आप अपने सुबह के ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.
5 हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी जो खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर भी हैं. यह आपके वजन घटाने में भी मदद करेंगी. हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपीज जानने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं