Benefits Of Khus Sharbat In Summer: बढ़ती गर्मी (Summer Diet Tips) में सबसे बड़ी समस्या होती है शरीर को हाइड्रेट रखने की, क्योंकि पानी की कमी की वजह से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं. ऐसे में इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन बढ़ते तापमान में सिर्फ पानी कारगर साबित नहीं होता. इसके लिए ज़रूरी है कि कुछ ऐसे पेय को भी अपनी दिनचर्या में हम शामिल करें जो दिमाग को ठंडक देने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रख सके. ऐसा ही एक पेय है खस का शर्बत. हो सकता है कि आपको खस के बारे में न पता हो. अगर आप सोच रहे हैं कि खस खस क्या है( what is Khus Khus), तो आपको बता दें कि खस एक प्रकार की सुगंधित घास होती है. जिसका इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थ बनाने में किया जाता है. खस में मौजूद कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गर्मियों में आपके शरीर को सिर्फ राहत ही नहीं पहुंचाते बल्कि कई बीमारियों से भी आपको दूर रखते हैं.
खस का शर्बत पीने के फायदे | Health Benefits Of Khus Sharbat In Summer
1. खस का शर्बत पीने के फायदे, इंस्टेंट एनर्जी से भरपूर:
खस का शर्बत आपको इंस्टेंट एनर्जी तो देता ही है साथ ही आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता. शरीर को गर्मियों में होने वाले हीट स्ट्रोक से भी खस का शर्बत बचाता है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
2. खस का शर्बत पीने के फायदे, ब्लड सर्कुलेशन रखता है ठीक
खस का शर्बत आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी कंट्रोल करके रखता है. खस के अंदर, आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी 6 होता है. आयरन जहां खून को साफ करता है वहीं मैग्नीज शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है.

Benefits Of Khus Sharbat In Hindi: खस का शर्बत पीने से आंखों की जलन दूर होती है.
3. खस का शर्बत पीने के फायदे, आंखों की जलन होती है दूर
गर्मी में आंखों में जलन और इनके लाल होने की समस्या अक्सर बढ़ जाती है. ऐसा तभी होता है जब शरीर के भीतर गर्मी बढ़ जाती है. इससे निजात पाने के लिए आप रोजाना खस के शर्बत का इस्तेमाल कीजिए. आंखों के लाल होने और जलन की समस्या आसानी से दूर हो जाएगी.
4. खस का शर्बत पीने के फायदे, इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है
खस का शर्बत आपके शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑर्गन और टिशूज को भी फ्री रेडिकल्स की समस्या से बचाते हैं.
अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं