- आलू के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है.
- आलू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- आलू इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.
Health Benefits Of Eating Potatoes: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों ही खाना पसंद करते हैं. आलू लगभग हर घर में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि आलू सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आलू में फाइबर जिंक आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इतना ही नहीं इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी की भी भरपूर मात्रा होती है जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. आलू के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. इतना ही नहीं ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मददगार है.
आलू खाने के फायदेः (Aloo Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
आलू में विटामिन, विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. इसके अलावा आलू में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आलू में विटामिन, विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. Photo Credit: iStock
2. पाचनः
अगर आपको गैस या पेट दर्द की शिकायत है तो आप आलू का सेवन करें, ये आपके पेट और गैस के लिए फायदेमंद हो सकता है. आलू में विटामिन-बी और नियासिन (विटामिन बी-3) के तत्व पाए जाते हैं जो गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं.
3. वजनः
बहुत से लोगों का मानना है कि आलू खाने से मोटापा बढ़ता है लेकिन ऐसा नहीं है. आलू में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ होने का एहसास दिलाता है. जिससे बार बार खाने से और अधिक कैलोरी लेने से बच सकते हैं.
4. हड्डियोंः
आलू को हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आलू में कैल्शियम, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में आलू को शामिल कर सकते हैं.
Breastfeeding Week : बच्चे को ऊपर का दूध पिलाना गलत है? डॉ. नुपूर गुप्ता से जानें हर सवाल का जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Aloo Aur Dal Tikki: टिक्की खाने के हैं शौकीन तो आलू में दाल मिलाकर इसे दें नया ट्विस्ट-Recipe Video Inside
Weight Loss: अपनी सिम्पल रोटी को लौकी के साथ दें ट्विस्ट बनाएं यह टेस्टी लौकी रोटी(Lauki Roti Recipe Inside)
Doughnut Recipe: इन आसान स्टेप की मदद से घर पर झटपट से बनाएं डोनट्स
Pimples Care Diet: पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं