सब्जी का नाम लेते ही सबसे पहले हमें आलू-टमाटर, प्याज जैसी सब्जियों का नाम याद आता है. क्योंकि ये कई बार सब्जी न होने पर जरूरत को फुल फील कर देती हैं. अगर किचन में ये तीनों चीजें खत्म हो जाए, तो लगता है कि कुछ बचा ही नहीं. इसी वजह से इनकी कीमतों में मामूली बदलाव भी सीधे रसोई के बजट पर असर डालता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन सब्जियों को भारत में आम लोग आसानी से खरीद लेते हैं. वहीं, फ्रांस जैसे यूरोपीय देश में कई गुना महंगी पड़ सकती हैं?
भारत और फ्रांस के बीच कॉस्ट ऑफ लिविंग की तुलना करें, तो खाने-पीने की चीजों के दाम में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. उदाहरण के लिए भारत में प्याज की कीमत करीब 50 रुपये प्रति किलो और टमाटर की कीमत लगभग 60 रुपये प्रति किलो है. वहीं, फ्रांस में एक किलो प्याज खरीदने के लिए करीब 232 रुपये और टमाटर के लिए लगभग 347 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. ऐसे में अगर आप फ्रांस में इन सब्जियों को बनाते हैं, तो ये चिकन-मटन से भी महंगी पड़ सकती हैं.
इन सामान में देख सकते हैं रेट का बड़ा अंतर
| खाने की चीजें | भारत में रेट | फ्रांस में रेट |
| प्याज | 50 रुपए प्रति किलो | 232 रुपए प्रति किलो |
| टमाटर | 60 रुपए प्रति किलो | 347 रुपए प्रति किलो |
| आलू | 40 रुपए प्रति किलो | 180-220 रुपए प्रति किलो |
| दूध | 65 रुपए प्रति लीटर | 120-150 प्रति लीटर |
| ब्रेड | 40-50 रुपये | 150-250 रुपये |
| अंडे | 70-90 प्रति दर्जन | 250-350 प्रति दर्जन |
सब्जियों की कीमत में क्यों है इतना अंतर?
एक्सपर्ट्स की यूरोपीय देशों में खेती की लागत, मजदूरी, एनर्जी कॉस्ट और सप्लाई चेन का खर्च भारत की तुलना में काफी अधिक है. इसके अलावा टैक्स और पैकेजिंग लागत भी अंतिम कीमत बढ़ा देती है. इसी वजह से फ्रांस में रोजमर्रा की सब्जियां भारतीय बाजार की तुलना में कई गुना महंगी दिखाई देती हैं.
सिर्फ सब्जियां ही नहीं, पूरा घर चलाना फ्रांस में पड़ता है महंगा
फ्रांस में सिर्फ सब्जियों की कीमत ही नहीं, बल्कि घर में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की चीजें जैसे- दूध, ब्रेड, अंडे, किराया, बिजली और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट भी भारत की तुलना में काफई ज्यादा महंगा है. वहां औसत परिवार को मासिक बजट का बड़ा हिस्सा खाने और रहने के लिए खर्च करना पड़ता है. वहीं, दूसरी ओर भारत में कई जरूरी खाने की चीजें तुलनात्मक रूप से सस्ती होने की वजह से घरेलू बजट पर दबाव कम रहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं