- दही को आप अपनी डाइट में रायता, लस्सी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- दही त्वचा के लिए काफी लाभदायक माना जाता है.
- दही को एनर्जी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.
Health Benefits Of Eating Curd: गर्मियों में दही का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है. खासकर जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं. जिससे न सिर्फ आप हेल्दी बने रहते हैं बल्कि इससे आपकी स्किन की क्वालिटी भी अच्छी होती है. दही त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है. इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों के लिए भी दही कई तरह से फायदेमंद है. दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बामारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा दही वजन घटाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से बचाने का काम भी करता है. दही का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है. दही को आप अपनी डाइट में रायता, लस्सी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. दही न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनने में मदद कर सकता है. तो चलिए आज हम आपको दही खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.
दही खाने के फायदेः (Dahi Khane Ke Fayde)
1. एनर्जीः
दही को एनर्जी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. गर्मियों में अगर आपको थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो आप दही का सेवन करें. दही शरीर को हाइड्रेटेड करके एनर्जी देने में मदद कर सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है दही. गर्मियों में हर रोज दही खाने से भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं.
Food For Strong Immunity: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये पांच चीजें!

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है दही. Photo Credit: iStock
3. हड्डियोंः
गर्मियों के मौसम में दही का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. दही को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. दही का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूत और ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
4. त्वचाः
गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है दही. त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है. दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है. रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुधारने में मदद कर सकता है. मुंहासों की समस्या के लिए रामबाण है दही, इसे आप शहद के साथ पैक बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Anti Anxiety Foods: एंग्जाइटी को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 फूड्स!
Pudina Drinks: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन पांच पुदीना ड्रिंक को करें ट्राई!
Benefits Of Kakdi: गर्मियों में जरूर खाएं ककड़ी नहीं होगी पानी की कमी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं