- फूल गोभी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है.
- गोभी में आइसोथियोसाइनेट्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स मौजूद होते हैं.
- फूल गोभी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है
Health Benefits Of Cauliflower: फूल गोभी एक ऐसी सब्जी हैं जिससे बहुत से व्यंजन बनाएं जा सकते हैं. फूल गोभी अपने स्वाद और सेहत के गुणों के कारण दुनिया भर में मशहूर है. आपको बता दें कि गोभी कई प्रकार की आती है. फूल गोभी का उपयोग सब्जी बनाने से लेकर, पराठे और पकौड़े बनाने तक में होता है. इसके अलावा भी कई ऐसे व्यंजन हैं, जिनमें फूल गोभी का इस्तेमाल किया जाता है. फूल गोभी में कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी व जरूरी मिनरल होते हैं. जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं. फूल गोभी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. फूल गोभी में फाइबर के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो पाचन के लिए लाभदायक माने जाते हैं. फूल गोभी खाने से आपकी याददाश्त, मूड, मांसपेशियों पर कंट्रोल और न्यूरोट्रांसमीटर सिस्टम को सही रखने में मदद मिल सकती है. फूल गोभी के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. तो चलिए हम आज आपको फूल गोभी से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
फूल गोभी खाने के फायदेः (Phool Gobhi Khane Ke Fayde)
1. सूजनः
फूल गोभी को सूजन में काफी फायदेमंद माना जाता है. फूल गोभी के सेवन से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है. शरीर के आतंरिक सूजन को दूर करने के लिए उबले हुए गोभी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Swelling In Winter: 5 चीजें शरीर की सूजन को कम करने में हैं असरदार, डाइट में शामिल कर मिलेगा आराम

फूल गोभी को सूजन में काफी फायदेमंद माना जाता है Photo Credit: iStock
2. कोलेस्ट्रॉलः
फूल गोभी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है. माना जाता है कि गोभी में हाइपोकोलेस्टेरॉलिक तत्व पाया जाता है. जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है.
3. दिलः
फूल गोभी में प्राकृतिक रूप से आइसोथियोसाइनेट्स नामक मॉलिक्यूल पाया जाता है. ये मॉलिक्यूल हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. सब्जियां कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी हार्ट की बीमारियों से बचाने का काम कर सकती है.
4. कैंसरः
फूल गोभी को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी में भी फायदेमंद माना जाता है. गोभी में आइसोथियोसाइनेट्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स मौजूद होते हैं. ये दोनों तत्व शरीर में कैंसर सेल्स को रोकने में मदद कर सकते हैं.
5. वजनः
फूल गोभी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मददगार हो सकती है. अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में उबली हुई गोभी को इस्तेमाल कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Benefits Of Spring Onion: डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है स्प्रिंग अनियन, जानें पांच अद्भुत लाभ!
Hair Care Diet: सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें, ये चार बेहतरीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं