विज्ञापन

बार-बार थकान और चक्कर? हो सकती है आयरन की कमी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताएं बड़े कारण

महिलाओं में आयरन की कमी क्यों होती है, जानें इसके लक्षण, कारण और न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए गए आसान उपाय, जिससे शरीर में आयरन बेहतर तरीके से अवशोषित हो सके.

बार-बार थकान और चक्कर? हो सकती है आयरन की कमी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताएं बड़े कारण
आयरन की कमी को ऐसे करें दूर

महिलाओं में आयरन की कमी एक आम समस्या है, लेकिन क्या आप जानते हैं यह समस्या महिलाओं की सेहत, काम करने की क्षमता और रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर डाल सकती है. कई बार ऐसा होता है लोग इसके लक्षण पहचान नहीं पाते. इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है.

न्यूट्रिशनिस्ट बत्रा के अनुसार कई महिलाएं कहती हैं, 'मैं तो रोज दाल खाती हूं, फिर भी आयरन की कमी कैसे हो सकती है?' दरअसल, आयरन की कमी सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितना आयरन खा रहे हैं, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपका शरीर उसे कितनी अच्छी तरह सोख पा रहा है.

अगर आपको बार-बार थकान महसूस होती है

  • चक्कर आते हैं
  • शरीर में कमजोरी रहती है
  • सांस जल्दी फूल जाती है
  • हमेशा ठंड लगती है
  • पीरियड्स के दौरान ज़्यादा कमजोरी महसूस होती है,

तो इसके पीछे आयरन की कमी एक कारण हो सकती है.

पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, एक एडल्ट वुमन को रोजाना करीब 18 से 21 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है. वहीं, एक कटोरी दाल में केवल 2 से 3 मिलीग्राम आयरन होता है. इसलिए सिर्फ दाल खाना शरीर की जरूरत पूरी करने के लिए काफी नहीं है.

कौन सी चीजें आयरन के अवशोषण को रोकती हैं?

  • खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना
  • विटामिन सी की कमी
  • खराब पाचन तंत्र
  • बार-बार डाइटिंग करना
  • ज्यादा ब्लीडिंग वाले पीरियड्स
  • कम प्रोटीन लेना भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं

आयरन की कमी से कैसे बचें?

खाने के साथ नींबू खाएं

नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को आयरन बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है. इसलिए सलाद, दाल या सब्ज़ी के साथ नींबू का सेवन किया जा सकता है.

खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी न पिएं

खाने के तुरंत बाद चाय और कॉफी पीने से इसमें मौजूद तत्त्व आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं, इसलिए इन्हें खाने के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद पिएं.

अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं

प्रोटीन शरीर को आयरन का सही उपयोग करने में मदद करता है. इसलिए दाल, पनीर, दूध, दही, अंडे और अन्य प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें.

पेट की हेल्थ का रखें ध्यान

अगर पाचन तंत्र ठीक नहीं होगा तो शरीर आयरन को सही तरीके से नहीं सोख पाएगा. इसलिए पेट को स्वस्थ रखना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: 45°C गर्मी में भी उगेंगी ये 5 सब्जियां, किचन गार्डन रहेगा हरा-भरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com