विज्ञापन

20 देश घूम चुके अमेरिकी युवक ने भारत का बताया अनुभव, कहा- अमेरिका में ऐसा नहीं है

भारत की मेहमाननवाजी और अमेरिका की प्राइवेसी में कौन बेहतर है? 20 देशों की यात्रा कर चुके युवक ने बताया कि हर संस्कृति में अच्छाई और कमियां दोनों होती हैं.

20 देश घूम चुके अमेरिकी युवक ने भारत का बताया अनुभव, कहा- अमेरिका में ऐसा नहीं है
20 देश घूम चुके अमेरिकी युवक ने भारत का बताया अनुभव
Instagram/DrewHicks

American Traveller In India: 20 देशों में घूम चुके एक अमेरिकी युवक ने भारत और अमेरिका के कल्चर पर बात की है. युवक ने बताया कि उसने हाल में एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह अमेरिका और भारत के बड़े कल्चर डिफरेंस पर बात कर रहा था. वीडियो को उसने सोशल  मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया. जब लोगों ने अमेरिकी युवक के वीडियो पर कमेंट्स करने शुरू किए तो उसे बड़ा अजीब लगा. उसने एक दूसरे वीडियो में बताया कि सब लोग कमेंट्स में ही झगड़ा करने लगा. बड़ी अजीब बात है कि लोग ऐसा क्यों करते हैं. 

मेहमाननवाजी का फैन हुआ अमेरिकी

भारत व अमेरिकी कल्चर में अंतर का वीडियो बनाने वाला अमेरिकी युवक Drew Hicks इंस्टाग्राम पर हिंदी में वीडियो बनाता है. उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बॉयो में खुद अमेरिकन हिंदी स्पीकर लिख रखा है. उसके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं. उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि उसने हाल में अमेरिका और भारत के कल्चर में अंतर पर एक वीडियो बनाया था. 

Drew Hicks ने कहा कि India में लोग मेहमान को बहुत ही मानते हैं. मतलब किसी से मिलोगे तो वे तुरंत घर बुलाएंगे, खाना खिलाएंगे और अपने परिवार वालों से मिलवाएंगे खुद  के बिस्तर में सुलाएंगे. पर अमेरिकी में बिल्कुल उल्टा है. हो सकता है किसी को तुम 4-5 साल से जानते हो और उनका घर तक कभी नहीं गए हो. उनसे रेस्टोरेंट में मिलते हो, बार में मिलते हो, बाहर मिलते हो कहीं पर.

प्राइवेसी पर अमेरिका और भारत में बताया अंतर

उसने बताया कि उसे समय काफी अजीब लगा, जब लोग कमेंट्स में झगड़ने लगे कि नहीं भारत अमेरिका से और अच्छा है, क्योंकि उनका मेहमाननवाजी बहुत अच्छी है. बहुत भारतीय लोग झगड़ा करने लगा कि नहीं US बेस्ट है क्योंकि अमेरिका में At Least प्राइवेसी है. लोगों को Privacy मिलती है और मुझे यह बहुत अजीब लगा भाई कि लोगों हमेशा क्यों हर चीज पर उनको अच्छा या बुरा label डालना पड़ता है.

अमेरिका युवक Drew ने आगे कहा, "मैं दोनों को समझ सकता हूं और जब मैं कोई भी मुद्दे को देखता हूं तो मेरे को दोनों साइड में काफी अच्छी चीज लगती हैं.  हां अमेरिका में प्राइवेसी मिलती है. कभी कभी India में बिल्कुल Privacy नहीं मिलती है और उससे भी लोग तंग हो जाते हैं और वह रियल बात है भाई. भारत में लोगों को मेहमानों को इतनी अच्छी तरह से ट्रीट करना भी कितना प्यारा, कितना अच्छी बात है और यह दोनों चीज एक साथ सही हो सकती है. हर चीज में एक गलत या अच्छा label डालना जरूरी नहीं है.

यहां देखें अमेरिकी युवक का वीडियो

वीडियो के आखिरी में उसने कहा कि ऐसा भी हो सकता है, जीवन में दोनों चीज में कुछ अच्छी होती है और कुछ बुरा होता है. वह भी एक ऑप्शन है भाई... मैं 20 देश गया हूं. मैं काफी सारा कल्चर्स देखा और दुनिया में अलग-अलग लोगों से मिला हूं. एक चीज मैं बता सकता हूं, भाई अच्छा बुरा कुछ होता ही नहीं है. उन सबके culture में अच्छी चीज होती है और बुरी भी होती है. 

यह भी पढे़ं-

वंदे भारत एक्सप्रेस में नोटों से भरा बैग भूला बुजुर्ग यात्री, फिर भारतीय रेलवे स्टाफ ने जो किया उसने जीता दिल

शादी के लिए रिजेक्ट हुई डॉक्टर लड़की का छलका दर्द, बोली- मम्मी के सामने हां जी, अभी आई करती हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Drew Hicks, Indian Culture, American
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com