Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. खासतौर से विवाहित महिलाओं के लिए ये त्यौहार बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. हर साल इसे सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है. जो इस साल 19 अगस्त को पड़ रही है. यह व्रत निर्जला होता है और शाम के पूजा के बाद ही पानी पिया जाता है. इसके साथ ही इस दिन घरों में विशेष पकवान भी बनाएं जाते हैं.
महिलाएं इस दिन अपने पति का पसंदीदा भोजन बनाती हैं. तो आज हम आपको कुछ ऐसी डिश की रेसिपी बताएंगे जिसे आप हरियाली तीज पर बना सकती हैं. इनको बनाना बेहद आसान है और यह खाने में बहुत टेस्टी भी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूड़ी और कचौड़ी
इस दिन आप आटे की पूरी और दाल भरी या आलू भरी कचौड़ी बना सकती हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होती हैं और किसी के सब्जी के साथ इनको खाया जा सकता है.
आलू की सब्जी
पूरी के साथ आलू की सब्जी एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इसे बनाने के लिए आप आलू को मसालों के साथ मिलाकर बनाएं. यकीन मानिए ये खाने में बेहद लजीज है.
दूध के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें, वरना फायदे की जगह भुगतना पड़ सकता है नुकसान
खीर
अगर आप मीठे में कुछ बनाने की सोच रही हैं तो फिर खीर से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है. इसके लिए आप चावल की या फिर मखाने की खीर बना सकती है. दूध में पका चावल और मखानों के साथ ड्राई फ्रूट्स और चीनी इसके स्वाद को और बढ़ा देते हैं.
घेवर
आप चाहें तो इस दिन मीठे में घेवर भी बना सकती हैं. सावन के महीने में इसे बनाया जाता है. खूब सारा खोया और मेवे के साथ बना घेवर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
मावा लड्डू
खोये से बने लड्डू भी इस दिन के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. खोए के साथ खूब सारे ड्राई फ्रूट्स और चाशनी के साथ मिलाकर इस लड्डू को तैयार करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं