विज्ञापन

संसद परिसर में एक ही दिन में तीन-तीन प्रदर्शन, निलंबित सांसद डिंपल, इकरा हसन.. सबके हाथों में तख्तियां

Parliament Protest: संसद भवन में मंगलवार को एक ही दिन में एत साथ तीन विरोध प्रदर्शन देखने को मिले. अलग-अलग हो रहे इन प्रदर्शनों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. हाथों में तख्तियां लिए निलंबिक सांसद संसद के मकर द्वार पर धरना दे रहे हैं.

संसद परिसर में एक ही दिन में तीन-तीन प्रदर्शन, निलंबित सांसद डिंपल, इकरा हसन.. सबके हाथों में तख्तियां
संसद भवन में एक साथ तीन विरोध प्रदर्शन.
  • संसद भवन परिसर में निलंबित सांसदों ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किए
  • कांग्रेस के निलंबित सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर धरना देकर विरोध जारी रखे हुए हैं
  • समाजवादी पार्टी के सांसदों ने किसानों के हित में सस्ते आलू की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

संसद भवन परिसर में एक दिन में तीन विरोध प्रदर्शनों की ये हैं तीन तस्वीरें. वैसे तो अक्सर विपक्ष एक साथ किसी मुद्दे पर मिलकर कर विरोध प्रदर्शन करता है. मगर कभी-कभी ये नियम टूट भी जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को देखने को मिला... पहली तस्वीर है कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की जो बजट सत्र के पहले चरण से ही जारी है, इसमें लोकसभा से निलंबित सांसद संसद के मकर द्वार पर अपना धरना जारी रखे हैं. ये इनका रोज का रूटीन है क्योंकि ये निलंबित सांसद अंदर लोकसभा में तो जा नहीं सकते इसलिए सीढ़ियों पर धरना देते रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी तस्वीर है समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन की जिसमें सपा सांसदों जिसमें डिंपल यादव,धर्मेंद्र यादव, प्रिया सरोज, इकरा हसन के साथ बाकी सांसद भी दिखाई दे रहे हैं और इनके हाथ में आलू दिखाई दे रहा हैं. वे सस्ता आलू महंगा बालू के नारे लगा रहे थे. सपा के सांसद हाथों में तख्तियां लिए हुए था जिसमें लिखा था कि आलू का उचित मूल्य दिलाओ और किसानों को बचाओ. किसानों को मत सताओ. उनकी मांग थी कि किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने में सरकार विफल रही है. इकरा हसन के हाथ में कागज था उस पर लिखा था कि 'आलू किसान की सुध ले सरकार, उनका जीवन हो रहा बर्बाद'. जबकि प्रिया सरोज के हाथ में जो कागज था उसमें लिखा था कि 'आलू किसान कर रहे पुकार, उनकी पीड़ा नहीं सुनती सरकार' जबकि डिंपल यादव के हाथ में जो कागज था उसमें लिखा था कि 'आलू किसान की सुध ले सरकार, उनका जीवन हो रहा है बर्बाद'.

Latest and Breaking News on NDTV

तीसरा प्रर्दशन वामदलों और आरजेडी के सांसदों का था जिन्होंने तेल हुआ मंहगा, गैस हुआ भारी, कहां छुपी है मोदी सरकार. एक सांसद के हाथ में जो कागज था उसमें लिखा था कि जंग ट्रंप की,महंगाई जनता की,मोदी सरकार चुप क्यों. ये थी संसद भवन परिसर में आज हुए तीन प्रर्दशनों की जिसमें अलग-अलग दलों ने अलग-अलग मुद्दों पर अपना विरोध जताया.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com